7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश: जिसके अपहरण के आरोप में युवक ने लगाई फांसी, वह...

उत्तर प्रदेश: जिसके अपहरण के आरोप में युवक ने लगाई फांसी, वह लड़की प्रेमी के साथ महाराष्ट्र में मिली

Published on

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीए की छात्रा के लापता होने और उसके अपहरण के मामले में नामजद आरोपी की मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने छात्रा को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है। इधर, पुलिस ने नामजद आरोपी की हत्या के आरोप में छात्रा के पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव खाजपुर निवासी बीए की छात्रा दो मई को परीक्षा देने के लिए गई थी। लापता होने पर चार मई को गांव के अर्जुन लोधी के खिलाफ छात्रा के अपहरण में परिजनों ने केस दर्ज कराया था। सात मई को अर्जुन लोधी की लाश जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। अर्जुन के परिजनों ने हंगामा करते हुए लड़की पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

रविवार की देर शाम औरंगाबाद पुलिस ने लापता छात्रा को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया। छात्रा ने गांव जनौरा निवासी प्रेमी मोहित से कोर्ट मैरिज करने का दावा करते हुए पुलिस को दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने छात्रा को रात में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोमवार को छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कारवाई करेगी।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अर्जुन की पीएम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है। लड़की को बरामद कर लिया गया है। अर्जुन की हत्या में लड़की के पिता को जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...