7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बागपत के राठौड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या,...

उत्तर प्रदेश : बागपत के राठौड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या, पुलिस और पीएसी तैनात

Published on

बागपत:

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छपरौली क्षेत्र के राठौडा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दो दिन में अलग-अलग घटनाओं में हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या के आरोप में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ पीएससी तैनात कर दी गई है।

शुक्रवार को बागपत जनपद में रंगों की होली मनाई जा रही थी, लेकिन छपरौली थाना क्षेत्र के राठौड़ा गांव में खून की होली खेली गई। पानीपत में नौकरी करने वाला राठौड़ा गांव निवासी अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव आया हुआ था। परिजन शुक्रवार शाम को होली खेल रहे थे। पिता घर के दरवाजे के चारपाई पर बैठे थे। आरोप है कि गांव का एक युवक जिसका नाम सागर है, घर आया और अमित के पिता बुद्ध सिंह के साथ गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर में सागर के भाई अक्षय और वंश भी मौके पर आ गए। उनके पिता पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले अमित को एक गोली लगी, जिसको अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अमित के भाई कुलवीर ने सागर, अक्षय, वंश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिसकर्मी के भाई का मिला शव
शनिवार को राठौड़ा गांव के बाहर गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मनीष के रूप में की है, जो एक ट्रक चालक है और पुलिसकर्मी का भाई है। 23 वर्षीय मनीष अविवाहित था। मनीष का बड़ा भाई सोहनवीर बुलंदशहर में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही मनीष की गोली मारकर हत्या की है। मनीष के पिता ने सागर, अक्षय, बादल, नितिन और परविंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला की हत्या
मनीष नाम के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामफल के मकान में शाम को करीब 6 बजे हमला कर दिया, जिसमें रामफल और उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामफल के बेटे सोनू ने आरोपी मनीष और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार की शाम को रामफल की पत्नी बीरमति की जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

गांव में तीन हत्याओं से तनाव
छपरौली थाना क्षेत्र के राठौड़ा गांव में दो दिन में एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या से तनाव का माहौल है। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था है। पुलिस बल के साथ पीएससी के जवान भी तैनात किए गए हैं। अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...