12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : होली खेलने को लेकर विवाद में युवक की गई...

उत्तर प्रदेश : होली खेलने को लेकर विवाद में युवक की गई जान, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की बात

Published on

उन्नाव,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में होली के रंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कासिम नगर मोहल्ले की है, जहां 48 वर्षीय शरीफ को कुछ लोगों ने कथित तौर पर रंग लगाने का विरोध करने पर पीट दिया. परिजनों का आरोप है कि मारपीट के कारण उनकी मौत हो गई, जबकि पुलिस का कहना है कि शरीफ भागते समय गिर पड़े, जिससे उनकी मृत्यु हुई. मामले को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया. फिलहाल, परिजनों ने पुलिस को मारपीट कर हत्या की तहरीर दी और पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं, मामले में मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें पुष्टि हुई है कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक कारणों से हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हुई है.

मृतक शरीफ के परिवार के अनुसार, वह ऑटो से घर लौट रहे थे, जब कुछ होली खेल रहे युवकों ने उन्हें रंग लगाने की कोशिश की. शरीफ ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन्हें ऑटो से खींचकर पीटना शुरू कर दिया. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी मौके से फरार हुए, शरीफ अधमरी हालत में गिर पड़े. जब परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह और सीओ सोनम सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी.

पुलिस का बयान और जांच
उन्नाव पुलिस ने घटना को लेकर प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें कहा गया कि 15 मार्च 2025 को दोपहर करीब 12 बजे शरीफ ऑटो से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान मोहल्ला काशिफ अली सराय चुंगी के पास कुछ लोग होली खेल रहे थे, जिन्होंने शरीफ पर रंग डालने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि शरीफ ने रंग से बचने के लिए भागने का प्रयास किया और इसी दौरान गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में सविता (46), मुन्नू (47), अमरपाल (45) और अन्य 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. हालांकि, मृतक के परिवार का आरोप है कि शरीफ की पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हुई.

परिजनों का प्रदर्शन और मांग
घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. शरीफ के परिवार ने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजेंगे. इसको लेकर प्रशासन और पुलिस लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है. शहर काजी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत करने की कोशिश की.

इलाके में बढ़ा तनाव, पुलिस अलर्ट पर
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने शरीफ के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...