10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: जहरीली गैस का रिसाव, SDM और CO सहित 32 लोग अस्पताल...

उत्तराखंड: जहरीली गैस का रिसाव, SDM और CO सहित 32 लोग अस्पताल में भर्ती

Published on

रुद्रपुर,

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में कबाड़ के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव हो गया. जहरीली गैस की चपेट में आने से कई लोग बेहोश हो गए. घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की है. सूचना मिलते ही एसएसपी, एसडीएम, सीओ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची. वे लोग भी गैस की चपेट में आ गए. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, अब तक 32 लोग जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुए हैं. सभी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. 32 में से 10 लोग आईसीयू में भर्ती हैं. सभी लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर/राजा कॉलोनी में कबाड़ के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया. लोगों को गैस रिसाव का तब पता चला जब तेज दुर्गंध से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. पल भर में गैस तेजी से फैल गई. एक एक करके कई लोग गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए.

रेस्क्यू करते वक्त किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, सीओ आशीष भारद्वाज, उनके गनर भुवन चंद्र, ड्राइवर गणेश सत्याल सहित एसडीआरएफ के जवान भी जहरीली गैस के संपर्क में आने से प्रभावित हुए हैं. रुद्रपुर के एसडीएम ललित नारायण मिश्र ने बताया कि फिलहाल, इस बात का पता नहीं लग पाया है कि सिलेंडर में कौन सी गैस थी. इसका पता लगाने में केमिस्टों की मदद ली जा रही है.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...