13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: मसूरी यमुना पंपिंग योजना की पाइप लाइन फटी, हजारों लीटर पानी...

उत्तराखंड: मसूरी यमुना पंपिंग योजना की पाइप लाइन फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद, डराने वाला वीडियो वायरल

Published on

मसूरी,

उत्तराखंड के मसूरी कैंपटी रोड पर होटल वाइल्ड फ्लावर के पास पेयजल लाइन का एक ज्वाइंट खुल गया. पानी के दबाव और रफ्तार से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया. इसके साथ ही पानी के बहाव से पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे मुख्य मार्ग दोनों ओर से बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया.

उधर सूचना मिलते ही आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे इस दौरान पास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.घटना की सूचना मिलते ही जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंपिंग को बंद कराया गया. अधिकारियों ने तुरंत सड़क पर जमा मलबे को हटवाकर यातायात सुचारू कराया.बताते चलें कि मसूरी में पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा 144 करोड़ रुपये की लागत से मसूरी यमुना पंपिंग योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है और वाटर टैंक बनाए गए हैं.

स्थानीय निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही
हालांकि, पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर अत्यधिक पानी के दबाव के कारण पाइपों के ज्वाइंट खुल रहे हैं, जिससे न केवल बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. वीडियो में पानी की रफ्तार बेहद डराने वाली है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...