21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यUP में अब पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा VAT, CM योगी ने दिए...

UP में अब पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा VAT, CM योगी ने दिए निर्देश

Published on

लखनऊ,

यूपी के मुख्यमंत्री योगाी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं बढ़ाया जाएगा. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके साथ ही सीएम ने एसजीएसटी की चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए है.

सीएम ने कहा कि पिछले 6 महीने में जीएसटी से 4 लाख नए व्यापारी जोड़े गए हैं. उन्होंने अफसरों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.50 लाख करोड़ राजस्व संग्रह का टारगेट दिया है. मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में साफ कहा कि यूपी में पेटोल-डीजल पर वैट नहीं बढ़ेगा. सीएम ने अफसरों से ये भी कहा कि व्यापारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और टैक्स चोरों से सख्ती से निपटा जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे से जोनवार टारगेट तय किया जाएगा और साप्ताहिक समीक्षा होगी. माह के अंत में खुद सीएम जोन वार की रिपोर्ट देखेंगे. सीएम ने कहा कि जीएसटी से जोड़ने के लिए छोटे कस्बों में गोष्ठियां आयोजित की जाएं. इसके अलावा, राज्य कर विभाग को निर्देश दिया कि फील्ड के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा की जाए.

सीएम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह के लिए जोनवार लक्ष्य की समीक्षा की. उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और अलग-अलग जोन के पोटेंशियल के अनुसार राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....