7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव पर वीएचपी का तंज, जिनकी नाक मधुशाला की आदी, उन्हें...

अखिलेश यादव पर वीएचपी का तंज, जिनकी नाक मधुशाला की आदी, उन्हें गोशाला से कैसे आए सुगंध

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ‘गोशाला की दुर्गंध’ बनाम ‘इत्र की सुगंध’ बयान ने सियासी पारे को बढ़ा दिया है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने अखिलेश यादव के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा गौभक्त हिंदू समाज पार्टी को समय पर मजा चखाएगा।

वीएचपी प्रवक्ता ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें गौ माता में से बदबू आती हो वे क्या यदुवंशी कहला सकते हैं? जिन्हें गोशाला में से बदबू आती हो वे क्या गोपाल श्री कृष्ण के भक्त कहला सकते हैं? जिनकी नाक मधुशाला की आदी हो उनको गोशाला में से सुगंध कैसे आ सकती है!

राणा सांगा विवाद का जिक्र
विनोद बंसल ने आगे कहा कि जो युद्ध वीर राणा सांगा को गद्दार बताते हों, उन्हें माताओं में से दुर्गंध ही आयेगी ना! जो अपने बाप का नहीं, चाचा-ताऊ का नहीं, गौ माता का कैसे हो सकता है! नमाजवादी पार्टी के सरगना को गौमाता और हिंदू धर्म के इस अपमान पर अविलंब क्षमा याचना करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अन्यथा गौभक्त हिंदू समाज पार्टी को समय पर मजा चखाएगा। ध्यान रहे कि गौ माता या भक्तों पर जिसने भी प्रहार किया वह उसके कोप से बचा नहीं।

क्या है मामला?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यहां हमने भाईचारे की खुशबू फैलाई है। दूसरी तरफ भाजपा नफरत की बदबू फैलाती है। मैं कन्नौज के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भाजपा की ओर से फैलाई गई इस दुर्गंध को दूर करें। उन्होंने कहा कि कुछ हद तक यह पहले ही साफ हो चुकी है, लेकिन अगले चुनाव में इसे पूरी तरह से हटा दें ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके। इसके बाद अखिलेश ने गोशाला को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गोशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सांड पकड़ने का काम कर रही है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...