9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबांदा हादसे से ठीक पहले का VIDEO आया सामने, लहरों से लड़ती...

बांदा हादसे से ठीक पहले का VIDEO आया सामने, लहरों से लड़ती दिखी नाव

Published on

बांदा

बांदा में हुए नाव हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। तेज हवाओं और यमुना की लहरों से लड़ती पतवार वाली नाव इसमें दिख रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव से नाविक का नियंत्रण पूरी तरह से हट गया है और नाव हवा की दिशा में लहरों पर बहती चली जा रही है। नाव में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें 13 लोग तैरकर किसी तरह बचे हैं। 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचे लोगों की मानें तो लापता सभी लोग डूब गए हैं और उनके बचने की संभावना नहीं है।

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे नाव में करीब 50 लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। वीडियो फतेहपुर की तरफ से ही बनाया गया है। ऐसा लगता है कि जिस समय वीडियो बनाया जा रहा था, नाव में चीख पुकार मच चुकी थी। नाव से नियंत्रण पूरी तरह से हट चुका था। नाव डूबने के बाद तैर कर बचे फतेहपुर के आईजी गांव के अजमेष (30) ने बताया कि नाव डगमगाई तो सभी लोग सरकते हुए पानी के बहाव की दिशा में चले गए। इससे नाव एकाएक डूब गई। उसे तैरना आता था, इसलिए वह किसी तरह तेज बहाव में भी करीब 100 मीटर तैरकर बाहर निकल आया।

https://twitter.com/i/status/1557758005461929984

बताया जाता है कि मर्का घाट से प्रतिदिन सैकड़ों लोग नाव से यमुना नदी पार कर फतेहपुर व प्रयागराज आते-जाते हैं। नाविक एक बार में नाव में 40-50 लोगों को एक ओर से दूसरी ओर ले जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे नाव में करीब 50 लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीचधारा में अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी सवार पानी में समा गए। कुछ लोग खुद तैरकर बचे तो कुछ नाव पर रखे ट्यूब और बांस से बचाए गए।

ग्रामीणों ने बताया कि 40 से कम लोग होने पर नाविक नाव नदी में नहीं उतारते हैं। जब तक सवारियां पूरी न हों, इंतजार करते हैं। आम दिनों में लोगों को एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ता है। त्योहार में सवारियां अधिक होती हैं इसलिए इंतजार तो नहीं करना पड़ता लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में नावों में सवारियां 50 से भी अधिक ठूंस लेते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...