16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यRJD विधायक श्रीकांत यादव का वीडियो वायरल, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत...

RJD विधायक श्रीकांत यादव का वीडियो वायरल, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे

Published on

छपरा

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुवाई में महागठबंधन की सरकार बनते ही हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब छपरा जिले के एक्मा विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक श्रीकांत यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आरजेडी विधायक एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने और इसकी चर्चा शुरू होने के चलते सूचना के तौर पर खबर लिखी गई है। इस मामले में आरजेडी की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। श्रीकांत यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में RJD के टिकट पर विधायक बने थे। श्रीकांत यादव की शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है और वह फिलहाल करीब 52 साल के हैं।

आरजेडी पहले ही कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर उलझी हुई है। अब श्रीकांत यादव का वीडियो वायरल होने से पार्टी और भी फजीहत हो रही है। बिहार के नये कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण के एक मामले में अदालत ने वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, अपहरण के जिस मामले में उन्हें 16 अगस्त को अदालत के सामने हाजिर होना चाहिए था, वह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस मामले को लेकर विपक्ष अब सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है। वर्ष 2014 में अपहरण के एक मामले में बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी आरोपी हैं। इस मामले में सिंह ने ना तो अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया ना ही जमानत के लिए अर्जी दी। 16 अगस्त को इनको अदालत में पेश होना था, लेकिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह उर्फ मास्टर जी पटना से विधान परिषद चुनाव में जदयू के उम्मीदवार को हराकर विधान पार्षद बने हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...