18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यपर्यटकों का हुड़दंग-दबंगई के Video Viral, कुल्लू में बस ड्राइवर पर तानी...

पर्यटकों का हुड़दंग-दबंगई के Video Viral, कुल्लू में बस ड्राइवर पर तानी रिवॉल्वर, शिमला में चलती थार पर हुआ स्टंट

Published on

कुल्लू ,

हिमाचल प्रदेश से टूरिस्टों की दबंगई और हुड़दंग के दो मामले सामने आए हैं. इनमें कुल्लू में एक पर्यटक की बस ड्राइवर से बहस हो गई. तो उसने रिवॉल्वर निकाली और बस ड्राइवर को धमकाने लगा. यह देख मौके पर मौजूद सभी लोग घबरा गए. बताया जा रहा है कि सड़क तंग थी इस पर बस ड्राइवर कार चालक से तोड़ा पीछे हटने के लिए कहा. तो कार चालक आग बबूला हो गया और जेब से रिवॉल्वर निकालकर धमकाने लगा.

यह घटना कुल्लू के भुंतर-मणिकरण रोड की है. यहां टूरिस्ट पंजाब नंबर (PB-31Y-9990) की गाड़ी में घूमने आया था. यहां सड़क की चौड़ाई कम थी तो बस के ड्राइवर ने टूरिस्ट से अपनी गाड़ी पीछे करने के लिए कहा. इससे वह भड़क गया और उसने रिवॉल्वर निकाल ली. यह देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क पर जाम लग गया. किसी तरह से मामले को शांत कराया गाय. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पर्यटक ने बस ड्राइवर पर तानी रिवॉल्वर
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं शिमला में थार से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है. यह घटना 103 टनल की बताई जा रही है.पुलिस ने टूरिस्ट का 2500 हजार रुपये का चालान काटा है. बता दें, उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें राफ्टिंग गाइड पतवारों से पर्यटकों के बीच मारपीट हुई थी.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...