10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यनेपाल बॉर्डर का गांव, हिंदू शख्‍स के घर में 5 मजार देख...

नेपाल बॉर्डर का गांव, हिंदू शख्‍स के घर में 5 मजार देख हक्‍का-बक्‍का रह गए लोग, आखिर माजरा क्‍या है?

Published on

पीलीभीत

यूपी के पीलीभीत जिले में नेपाल सीमा पर स्थित सिम्बुआ गांव चर्चा में है। यहां एक हिंदू युवक धीरज सक्सेना के घर में पांच मजारें मिलीं। वहीं गांव में सिर्फ एक मुस्लिम परिवार रहता है। शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच, कुछ युवकों ने मिलकर इन मजारों को तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से शिकायत करने वाले राष्ट्रीय योगी सेना का कहना है कि धीरज सक्सेना लोगों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करा रहा था। इसके लिए वह झाड़-फूंक और धार्मिक अनुष्ठानों का इस्तेमाल कर रहा था।

राष्ट्रीय योगी सेना के महंत सरोजनाथ की शिकायत पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी कमरे में बनी मजारों को देखकर हैरान थे। धीरज सक्सेना ने बताया कि उनके दादा-परदादा एक पीर बाबा को मानते थे। जब घर में बार-बार परेशानियां और मौतें हुईं तो हमारे परिवार ने उन्हीं की शरण ली। चमत्कार हुए, तो हमने आस्था के तहत मजारें बनाई थीं। किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करवाया। परिवार के सदस्‍य सुमेर सक्सेना ने बताया कि ये सब हमारे घर की निजी श्रद्धा से जुड़ा मामला है. जब मजारें तोड़ी गईं, तो बहुत दुख हुआ। हमने किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं बनाया है।

मजार के जरिये अंधविश्‍वास फैलाया जा रहा: महंत सरोजनाथ
वहीं महंत सरोजनाथ ने कहा कि यह सिर्फ आस्था का मामला नहीं है। यह धर्म परिवर्तन की जमीन तैयार करने का एक प्रयास है। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो गांव में माहौल और बिगड़ सकता था। संगठन का आरोप है कि मजारों के जरिए गांव में अंधविश्वास फैलाया जा रहा था।

किसी साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं: पुलिस
बिलसंडा थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मजारों की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। यह मामला धार्मिक भावना से जुड़ा है। किसी साजिश के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। पूछताछ के बाद धीरज ने खुद मजारें हटाने का फैसला किया। गांव में स्थिति सामान्य है और कोई तनाव नहीं है। पुलिस एहतियात बरत रही है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...