12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांगपोकपी में डीसी ऑफिस पर हमला, पुलिस...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कांगपोकपी में डीसी ऑफिस पर हमला, पुलिस अधीक्षक घायल

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है, कांगपोकपी कुकी और आदिवासी बहुल पहाड़ी क्षेत्र है, वहां स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. कांगपोकपी कस्बे में स्थित डीसी (जिला कलेक्टर) कार्यालय पर हमले की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने प्रशासनिक मुख्यालय पर मार्च करते हुए हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में मणिपुर पुलिस के क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) घायल हो गए हैं.

हिंसा और तनाव के चलते कांगपोकपी जिले में हालात बिगड़ गए हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. कांगपोकपी जिला मणिपुर के उन क्षेत्रों में से एक है, जहां कुकी और अन्य आदिवासी समुदायों की बहुलता है. इस क्षेत्र में पहले भी विवाद और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इस घटना के दो दिन पहले ही मणिपुर के पश्चिमी इंफाल के एक गांव में उग्रवादियों के हमले की बात सामने आई थी. संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के कदंगबंद इलाके में सुबह-सुबह हमला किया. उन्होंने कंगपोकपी जिले में अपने पहाड़ी ठिकानों से अत्याधुनिक हथियारों से कई राउंड फायरिंग की और पश्चिमी इंफाल के निचले इलाके कदंगबंद इलाके में रात करीब 1 बजे बम फेंके. इलाके में तैनात गांव के स्वयंसेवकों ने उग्रवादियों के हमले के बाद जवाबी फायरिंग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया.

बता दें कि मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा का दौर जारी है. इसे लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हाल ही में इस हिंसा के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगी थी. उन्होंने मणिपुर की आबादी के सभी वर्गों से अपील की कि वे भविष्य में शांति और सद्भाव के लिए प्रयास करते हुए आने वाले नए साल में अतीत को माफ कर दें और भूल जाएं. उन्होंने यह टिप्पणी 31 दिसंबर को राजधानी इंफाल में अपने आवास पर सरकार के विकास कार्यों, उपलब्धियों और आगामी वर्ष के लिए उसकी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए की थी.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...