28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : वोल्वो ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत...

उत्तर प्रदेश : वोल्वो ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत तीन की मौत, 49 घायल

Published on

रामपुर ,

उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल्ली- बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ. जहां यूपी रोडवेज बस और वोल्वो में जबरदस्त टक्कर हुई. इस घटना में बस ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 49 यात्री घायल हो गए, जिसमें 9 हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि सावन माह का सोमवार होने के कारण हाइवे पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया. इसी कारण मिलक में भैरव बाबा मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से टक्कर हो गई.

पुलिस ने बताया कि वोल्वो हरिद्वार से श्रावस्ती जा रही थी जबकि रोडवेज बस बरेली से दिल्ली की तरफ जा रही थी. दोनों बसों में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हुई. हादसे के बाद मौके पर घायलों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों बसों के घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया. कावड़ रूट पर हादसा होने के चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंचे.

सड़क हादसे में तीन की मौत 49 घायल
डीएम रामपुर जोगिंदर सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज और एक प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हुआ है. इस घटना में करबी 49 लोग घायल हुए हैं और तीन की मौत हुई है. सभी को सीएचसी मिलक में भर्ती कराया गया था. जिसमें से 9 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. सभी का इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस हादसे में मेरठ के छुर्र निवासी रोडवेज बस के चालक कविंद्र (45) जनपद बरेली के थाना मीरगंज निवासी राम मनोहर व जनपद श्रावस्ती के सुजानडीह निवासी हरिराम व जगदीश की मौत हो गई. पुलिस ने सभी मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके अलावा डीएम ने बताया कि कावड़ को लेकर रूट डायवर्ट नहीं किया गया था. प्राइवेट बस रॉन्ग साइड से आ रही थी. जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वो ट्राइजंक्शन का प्वाइंट है.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...