10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में महंगी पड़ी पानी की बर्बादी, एक हफ्ते में 112 केस...

बेंगलुरु में महंगी पड़ी पानी की बर्बादी, एक हफ्ते में 112 केस दर्ज, वसूला गया 6 लाख रुपये का जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

बेंगलुरु में पानी की बर्बादी लोगों को महंगी पड़ रही है। बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने उन लोगों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है जो पानी की बर्बादी कर रहे हैं। BWSSB ने सिर्फ एक हफ्ते में 112 केस दर्ज किए हैं। इनसे 5.6 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

दरअसल, गर्मी आते ही बेंगलुरु में पीने के पानी की कमी हो जाती है। पिछले साल यहां पानी की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। चूंकि बेंगलुरु में देश-दुनिया की कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। साथ ही यहां कई स्टार्टअप भी हैं। ऐसे में बेंगलुरु में पानी की कमी से बड़ा संकट आ जाता है। इस बार ऐसा कोई संकट न आए, इस वजह से पानी की बर्बादी पर लगाम कसनी शुरू कर दी है।

यहां आए सबसे ज्यादा मामले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु के साउथ जोन में पानी की बर्बादी के सबसे ज्यादा मामले आए। यहां 33 मामले दर्ज किए गए। वेस्ट और ईस्ट जोन में 28-28 मामले दर्ज हुए हैं। नॉर्थ जोन भी पीछे नहीं है। यहां 23 मामले देखे गए हैं। BWSSB के अधिकारी सिर्फ जुर्माना ही नहीं लगा रहे हैं, बल्कि समय पर वसूली भी कर रहे हैं ताकि पानी बचाने के नियमों का सख्ती से पालन हो।

100 किमी दूर से आता है पानी
BWSSB चेयरमैन डॉ राम प्रसाद मनोहर ने बताया कि पीने का पानी बचाना बेहद जरूरी है। यह पानी लगभग 100 किलोमीटर दूर से बेंगलुरु लाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और नियमों का पालन करें ताकि पूरे शहर में पानी की सही से सप्लाई हो सके।

बर्बादी रोकने के लिए उठाए कई कदम
पानी की बर्बादी रोकने के लिए BWSSB ने कई जरूरी कदम उठाए हैं। गाड़ी धोना, बगीचा सींचना, स्विमिंग पूल भरना और निर्माण कार्य जैसे कामों में पीने के पानी का इस्तेमाल अब मना है। ऐसा करने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा। बार-बार नियम तोड़ने पर हर दिन 500 रुपये अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

बेंगलुरु की स्थिति खराब
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के की एक स्टडी में 80 वार्ड (जिनमें 110 गांव शामिल हैं) को पानी की कमी के लिहाज से बेहद संवेदनशील बताया गया है। ये इलाके ज्यादातर भूजल पर निर्भर हैं। पिछले साल जैसे हालात फिर से न बनें, इसके लिए BWSSB पानी के दूसरे स्रोतों की तलाश कर रहा है। यानी BWSSB पानी की समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने में लगा हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...