15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'हम राम को मानने वाले लोग, सपा बाबर को मानती है...', अयोध्या...

‘हम राम को मानने वाले लोग, सपा बाबर को मानती है…’, अयोध्या में बोले CM योगी

Published on

लखनऊ,

‘मिशन मिल्कीपुर’ की कमान संभाले रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की. मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिल्कीपुर चुनाव में अपने बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट दिलाने के लिए कोशिश करें. CM ने कहा कि संपर्क और संवाद ही जीत का मंत्र है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विकास की प्रतीक है और हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है. हम विकास और सनातन के प्रतीक राम को मानते हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) विध्वंस के प्रतीक बाबर को मानती है.

सपा आतंकियों के साथ खड़ी रहती है: CM योगी
उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या को विकास से रोका और राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं. CM ने कहा कि सपा आज भी आतंकियों, दुराचारियों, अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि भाजपा निरंतर देश-प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है. सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव सिर्फ पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है. प्रदेश को अराजकता तथा माफिया राज से मुक्त कराया गया है.

‘जनता को बताएं सरकार की योजनाएं’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई भी की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और विकास के बलबूते वोट की अपील करें. उन्होंने कहा कि कुंदरकी में 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बाद भी विकास के नाम पर भाजपा ने रिकार्ड मतों से उपचुनाव में जीत हासिल की. सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को रिकार्ड मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें. सीएम ने कहा कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो दुनिया ने अयोध्यावासियों को सिर आंखों पर बिठाया.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...