10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहमने तो जून में ही फोड़ दी थी बहुत मजबूत दही हांडी,...

हमने तो जून में ही फोड़ दी थी बहुत मजबूत दही हांडी, शिंदे का उद्धव पर तंज

Published on

ठाणे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे पर तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो जून में ही एक बेहद मजबूत दही हांडी को तोड़ दिया था। उनका इशारा अपनी उस बगावत की तरफ था, जिसके बाद महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार गिर गई थी और उद्धव ठाकरे को सीएम कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। शिंदे करीब 50 विधायकों के साथ सरकार से अलग हो गए थे। इसके बाद भाजपा ने न सिर्फ शिंदे गुट को समर्थन देकर नई सरकार बनाई थी, बल्कि एकनाथ को सीएम पद भी दिया था।

हमें बनाना पड़ा मजबूत स्तंभ
शिंदे भी नाका पर आयोजित एक दही-हांडी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि आप लोग अभी दही-हांडी तोड़ रहे हैं। हम लोगों ने डेढ़ महीने पहले ही ऐसा कर दिया था। शिंदे सिर्फ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हमारी दही-हांडी बहुत ऊंची और मजबूत थी। हमें करीब 50 मजबूत स्तंभ तैयार करने पड़े थे, हालांकि हम सफल रहे। गौरतलब है कि दही-हांडी महाराष्ट्र का एक मशहूर त्योहार है। इस दौरान मिट्टी के बर्तनों में दही या दूध भरकर काफी ऊंचाई पर रख दिया जाता है। इसके बाद गोविंदा का भेष बनाए लोग ह्यूमन पिरामिड बनाकर इसे तोड़ते हैं। मुंबई और ठाणे में इस कार्यक्रम को राजनीतिक सरपरस्ती भी हासिल है।

ठाणे में पॉलिटिकल मैसेज देने की कोशिश
बगावत करके अलग गुट बनाने वाले शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे चाहते थे कि पार्टी का कार्यकर्ता महाराष्ट्र का मुख्मयंत्री बने। वहीं स्वर्गीय आनंद दिघे चाहते थे कि ठाणे से शिवसेना का कार्यकर्ता इस शीर्ष पद तक पहुंचे। बता दें कि 1990 के दशक में दिघे ठाणे में शिवसेना का एक प्रमुख चेहरा हुआ करते थे। माना जाता है कि आनंद दिघे ही शिंदे के राजनीतिक गुरु थे। बड़ी तादाद में जुटे लोगों के सामने शिंदे ने कहा कि आज दिघे की बरसों पुरानी इच्छा पूरी हो गई।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...