30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यघर में घुसकर मारेंगे नहीं, इस बार घर में बैठ जाना…ओवैसी ने...

घर में घुसकर मारेंगे नहीं, इस बार घर में बैठ जाना…ओवैसी ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की मांग

Published on

हैदराबाद

एआईएआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की है। तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी सरकार अगर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन को लेकर सीरियस है तो उसे ‘घर में घुसकर मारेंगे’ से आगे बढ़ना होगा। अब ‘घर में घुसकर बैठ जाना’ वाले तेवर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले ही सभी दलों ने सर्वसम्मति से रिजॉल्यूशन पास किया है कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है।

ओवैसी बोले, बड़े एक्शन की जरूरत
ओवैसी ने कहा कि पिछले कई आतंकी हमलों का हवाला देते हुए आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की वकालत की है। ओवैसी ने कहा कि 26/11 हुआ, पुलवामा हुआ, उरी हुआ, पठानकोट हुआ, रियासी हुआ, आपके पास तो पूरी विपक्षी पार्टी बोल रहे हैं कि ख़त्म करो आतंकवाद को। सभी विपक्षी दल सरकार से कह रहे हैं कि आतंकवाद का खात्मा किया जाना चाहिए। ओवैसी ने पुराने हमलों को गिनाते हुए सरकार से कहा कि इस बार निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए।

ओवैसी ने बोला था बड़ा हमला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं। ओवैसी ने पहलगाम के आतंकियों की तुलना कुत्ते से की था। इसके बाद ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा था पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है। वह आधा घंटे नहीं बल्कि आधी सदी पीछे हैं। ओवैसी ने कहा था कि पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा था कि वह मलेरिया की दवा नहीं बना सकता, पाकिस्तान मोटरसाइकिल का टायर नहीं बना सकता, भारत तुमसे बहुत आगे है, भारत से पंगा मत लो। तुम चीन से दोस्ती करते हो और इस्लाम की बात करते हो। चीन अपने यहां मुसलमानों को सूअर खिला रहा है, तब क्यों चुप रहते हो। ओवैसी ने एक अन्य बयान में कहा था कि जो सरकार फैसला लेगी, मुझे यकीन है कि ना सिर्फ मैं, बल्कि हर देश का नागरिक उनके साथ ठहरा रहेगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...