11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यदोस्त की पत्नी के साथ होटल में गया, कुछ देर बाद कमरे...

दोस्त की पत्नी के साथ होटल में गया, कुछ देर बाद कमरे में मिली लाश, महिला का क्या हुआ जानिए

Published on

मिर्जापुर

विंध्याचल के होटल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संतोष कुमार (40) के रूप में हुई, जो पहाड़ी ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वो देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव का निवासी थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक महिला के साथ विंध्याचल के स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित एक होटल में पहुंचे थे। दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया और शाम 6 बजे तक होटल छोड़ने की योजना थी। हालांकि जब होटल मालिक शाम 7 बजे के बाद कमरे को खाली कराने पहुंचा, तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। संतोष कुमार का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

दोस्त की पत्नी थी संदिग्ध महिला
घटना के बाद से संतोष के साथ आई महिला लापता थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जिससे पता चला कि महिला संतोष के एक मित्र की पत्नी थी। महिला ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी विवेक जावला और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संतोष कुमार की मौत किन कारणों से हुई है और महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...