15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'AAP सरकार ने पंजाब में 6 महीने में जो किया, दशकों में...

‘AAP सरकार ने पंजाब में 6 महीने में जो किया, दशकों में नहीं कर पाईं पिछली सरकारें’

Published on

चंडीगढ़

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को पंजाब की जनता के सामने अपनी यानी भगवंत मान सरकार के छह महीने का प्रभावशाली रिपोर्ट कार्ड पेश किया। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आप प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा और गोविंदर मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी में पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल जनता को बेवकूफ बनाया और टैक्स के पैसे से अपनी तिजोरियां भरी। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। सरकार बनने के महज छह महीने में ही मान सरकार ने जनता के हित में कई ऐतीहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल से सवाल किया और पूछा कि वे साबित करें कि क्या उनकी सरकारों ने पहले छह महीनों में आप सरकार से ज्यादा काम किया था?

कंग ने कहा क‍ि मैं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को चुनौती देता हूं कि वे अपने दशकों पुराने शासन के दौरान सरकार बनने के छह महीने के भीतर किए गए किसी भी बड़े काम को बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने केवल लोगों को लूटा है। दोनों पार्टियों के नेता आप सरकार के साफ-सुथरे कामों से बौखला गए हैं इसलिए वह झूठे आरोप लगाकर मान सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

पहली बार मान सरकार ने मूंग की खरीद पर एमएसपी जारी की
आप सरकार के जन-कल्याण कामों का हवाला देते हुए कंग ने कहा कि मान सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार 20,000 नौकरियां दी हैं और 9000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। बावजूद इसके पिछली सरकारें इसमें सुधार करने में पूरी तरह विफल रही। लेकिन पंजाब के इतिहास में पहली बार मान सरकार ने मूंग की खरीद पर एमएसपी जारी की। पंजाब के पानी और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए पंजाब सरकार किसानों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। मालवा क्षेत्र के कपास किसानों के 2020 से लंबित मुआवजे को भी मान सरकार ने मंजूरी दी। वहीं, गन्ना किसानों के लंबे समय से लंबित बकाया का भी भुगतान कर दिया गया है और डिफॉल्टर चीनी मिलों की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम किया जा रहा है।

मान सरकार ने ब‍िजली बिल में दी बड़ी राहत
कंग ने कहा कि पहले किसानों से 5000 रुपये प्रति हॉर्स पावर वसूले जाते थे लेकिन मान सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए इसे आधा किया और पंजाबियों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इस बार लगभग 80 प्रतिशत घरों के जीरो बिल आए हैं। इसी तरह पंजाब रोडवेज हमेशा घाटे में रहा। निजी ट्रांसपोर्टरों का बेड़ा बड़ा होता रहा और पंजाब रोडवेज घाटे में चला गया। लेकिन अब वह मुनाफे में है। सरकार की ओर से एनआरआई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो बस भी शुरू कर दी गई हैं।

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की शुरुवात
पंजाब में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की राज्य स्तरीय शुरुवात की। अकाली दल पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि बादल सरकार में भी कबड्डी टूर्नामेंट होते थे, लेकिन उस समय खिलाड़ियों के बजाए बॉलीवुड कलाकरों पर पैसा खर्च किया जाता था। इसके उलट मान सरकार ने बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर खेल छात्रवृत्ति शुरू की। सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के नायकों को सम्मानित किया।

आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
पिछली सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। इस कारण पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा। एक तरफ राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था, वहीं बादल के सुखविलास और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां के फार्म हाउस को विदेशी पत्थरों से सजाया जा रहा था। सरकार बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। सरकार की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

छह महीने में 100 आम आदमी क्लीनिक स्थापित
कंग ने आगे कहा कि आप सरकार ने अवैध रूप से कब्जा की गई 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को प्रभावशाली लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। जनता का पैसा अब पंजाब के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित भी ‘आप’ सरकार ने अपना वादा पूरा किया और छह महीने में 100 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए। इन क्लीनिक में अब तक करीब 1.5 लाख लोगों का इलाज किया गया है और 20,000 से अधिक मुफ्त चिकित्सा परीक्षण किए गए हैं।

100 से अधिक सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया
कंग ने आगे कहा कि सरकार ने छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए 100 से अधिक सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया है। वहीं, गैंगस्टर शासन का सफाया करने के लिए मान सरकार ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया, जिसने संगठित अपराध से जुड़े 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पंजाब में ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए 4000 से अधिक स्मगलर्स को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...