17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, प्रेमिका को कहा बेवफा, रेलवे ट्रैक...

UP: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, प्रेमिका को कहा बेवफा, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Published on

गाजियाबाद ,

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान करण चौधरी के रूप में हुई, जो पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

रविवार रात रेलवे ट्रैक पर करण चौधरी का शव मिला. उसके पास से एक सुसाइड नोट और मोबाइल से दो वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें करण ने प्रेमिका पूनम आर्य और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में करण ने कहा कि उसने पूनम से सच्चा प्यार किया, लेकिन पूनम ने उसे धोखा दिया और किसी और से रिश्ता बना लिया.

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी
इस दौरान उसे नए प्रेमी और पूनम के परिजनों से जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगीं. करण ने कहा कि मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी थी. वीडियो में करण ने अपनी मौत के लिए पूनम और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उसने यह भी कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसकी अस्थियां गटर में बहा दी जाएं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं. करण की आत्महत्या का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this