5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर पर हनुमान बेनीवाल, हम सब सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

ऑपरेशन सिंदूर पर हनुमान बेनीवाल, हम सब सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

Published on

जयपुर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस समय देश को अपनी सेना पर गर्व है और हम सब सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किए गए इस साहसिक अभियान की प्रशंसा की। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर की टाइमिंग को लेकर मोदी सरकार पर उठाए सवालों के चलते वो अपने ही समर्थकों के बीच घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बेनीवाल की ओर से सरकार से कुछ सवाल पूछे जाने पर सोशल मीडिया पर उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उनके बयानों को विरोधाभासी बताया है, क्योंकि एक ओर वे सेना के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सवाल भी उठा रहे हैं। इस वजह से वे अपने ही समर्थकों के बीच असमंजस में घिरते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, बेनीवाल ने यह भी अफसोस जताया कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में छोटे दलों को आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने इसे छोटे दलों का अपमान बताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।

राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दलों को सुना जाए
जयपुर के शहीद स्मारक पर धरनास्थल से संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस उद्देश्य से सर्वदलीय बैठक बुला रही है, वह कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मुद्दा है। ऐसे विषयों पर सभी दलों को सुना जाना चाहिए और छोटे दलों की भागीदारी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

पीओके को वापस लेने की मांग
अपने संबोधन में बेनीवाल ने यह भी मांग की कि सरकार अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में वापस मिलाने की कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता की भावना है और सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...