21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यनीतीश से केजरीवाल ने क्या कहा था? अब JDU ने दिया जवाब,...

नीतीश से केजरीवाल ने क्या कहा था? अब JDU ने दिया जवाब, जानें चिट्ठी में क्या-क्या लिखा

Published on

नई दिल्ली/पटना:

जदयू ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए निशाना साधा। जेडीयू ने केजरीवाल पर एससी, ओबीसी और पूर्वांचलियों के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केजरीवाल को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि NDA ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहा है। NDA में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। लेकिन कुछ लोगों को देश की तरक्की रास नहीं आ रही है। संजय झा ने कहा कि एनडीए परिवार का हर सदस्य, जिसमें उनकी पार्टी भी शामिल है, समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन देश की प्रगति और लोगों की खुशी ‘एक वर्ग’ को नागवार गुजर रही है। संजय झा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री से कहा, ‘मेरा आग्रह है कि देश की प्रगति के प्रति दुराग्रह छोड़िए, सकारात्मक सोचिए। इस देश का संविधान बहुत मजबूत है।’

नीतीश कुमार से अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?
संजय झा ने केजरीवाल को यह पत्र उनके उस पत्र के जवाब में लिखा है, जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर गहराई से विचार करने का अनुरोध किया था।अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर चिट्ठी शेयर करते हुए कहा था कि ‘लोगों को लगता है कि जो लोग आंबेडकर से प्यार करते हैं, वे उस भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते, जिसने भारत के संविधान के निर्माता का अपमान किया।’ केजरीवार ने नीतीश कुमार से इस पर गंभीरता से विचार करने को कहा था।

संजय झा ने दिया केजरावाल को जवाब
इसका जवाब अब संजय झा ने दिया। संजय झा ने जवाब में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात का ‘दर्द’ है कि अमित शाह ने उच्च सदन में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता राहुल गांधी, उनकी पार्टी और उनके परिवार की कलई खोल दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहां बाबा साहेब को बार-बार अपमानित किया, वहीं जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार उनके आदर्शों पर चलते रहे। संजय झा ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार में दलित और पिछड़ों के लिए जो किया, आप और आपके गठबंधन के नेता राहुल गांधी उसे करने की कल्पना भी नहीं कर सकते।’

केजरीवाल को सीएम पद के लिए कोई दलित नहीं मिला: संजय झा
राज्यसभा के सदस्य झा ने केजरीवाल को याद दिलाया कि 2014 में जब नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने महादलित समाज से आने वाले जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था, जबकि केजरीवाल ने जब इस्तीफा दिया तो उन्हें कोई दलित, इस पद के लायक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों की आबादी सबसे अधिक है, लेकिन वहां भी मुख्यमंत्री चुनते वक्त उन्हें कोई दलित याद नहीं आया, जबकि 2017 के पंजाब चुनाव में उन्होंने दलित को उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...