11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में का बा : बुलंदशहर में पति ने पत्नी का...

उत्तर प्रदेश में का बा : बुलंदशहर में पति ने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपा, थाने में दोनों को साथ खुश रहने का दिया आशीर्वाद

Published on

बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा रंगे हाथ पकड़ा। उसके बाद पति ने थाने में पत्नी और बच्चे, प्रेमी को दे दिया। साथ ही रहने का आशीर्वाद भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था। पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो पति ने अचानक ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति अपनी पत्नी, बच्चों और पत्नी के प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा।

जहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया। पति ने पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रेमी को सौंप रहा है और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे रहा है। इसके बाद पति ने न सिर्फ पत्नी को प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया, बल्कि थाने में खुले तौर पर दोनों को साथ रहने का “आशीर्वाद” भी दिया। पुलिस भी इस अनोखे और असामान्य घटनाक्रम से हैरान रह गई।

जानकारी के मुताबिक, पत्नी का प्रेम संबंध पड़ोस में ही रहने वाले युवक के साथ कई महीनों से चल रहा था। पति ने जब सारी सच्चाई सामने देखी तो विवाद या हिंसा की बजाय शांति से पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ने का फैसला लिया। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस फैसले को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं। कुछ इसे पति की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की निशानी कह रहे हैं। वहीं, पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में उक्त प्रकरण में पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...