18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ धाम में ये हो क्‍या रहा है? मंदिर में भांगड़ा करते...

केदारनाथ धाम में ये हो क्‍या रहा है? मंदिर में भांगड़ा करते सैलानियों का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

Published on

देहरादून:

केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे की धुन पर परिसर में थिरकते नजर आ रहे हैं। भांगड़ा की थाप पर हो-हल्‍ला मचा रहे लोगों का वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। लोग तरह-तरह के कमेंट कर इसका विरोध जता रहे हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्‍त रुख अपनाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जांच में पता चला कि ये वीडियो केदारनाथ कपाट खुलने से पहले का है।

बीते वर्षों में भी केदारनाथ धाम से इस प्रकार के वीडियो सामने आते रहे हैं। इसलिए इस वर्ष बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा फैसला लिया गया था यदि मंदिर परिसर में कोई वीडियो या रील बनाता पकड़ा गया तो उसे पर जुर्माना लगाया जाएगा। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद बद्री केदार मंदिर समिति सवालों के घेरे में है। लोग सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर समिति से सवाल पूछ रहे हैं और इसकी निंदा कर रहे हैं।

बीते वर्ष भी वायरल हुए थे वीडियो
केदारनाथ धाम से सोशल मीडिया पर बीते वर्ष की इस प्रकार के कई वीडियो वायरल हुए थे। इसमें यहां पहुंचे युवक-युवतियां फिल्मी गानों पर डांस करते और धाम में हुड़दंग मचाते दिखाई दिए थे। इसके बाद बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा यह फैसला लिया गया था यदि मंदिर के आसपास कोई भी इस प्रकार के वीडियो बनाएगा तो उसे पर कार्रवाई होगी।

बद्रीनाथ में शंख बजाने और हेलीकॉप्टर उड़ाने का भी विरोध
दूसरी ओर, भगवान बद्री विशाल के कपाट उद्घाटन के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी, जिसका तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे हैं। पुरोहितों का कहना है कि बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल पद्मासन में विराजमान हैं और तप कर रहे हैं। ऐसे में यहां शंख बजाना वर्जित है। साथ ही मंदिर के ठीक ऊपर हेलीकॉप्टर उड़कर शोर करना यहां की परंपरा के खिलाफ है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...