9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यकुमार विश्वास के घर के बाहर हुआ ये कैसा कांड! किसको मारने...

कुमार विश्वास के घर के बाहर हुआ ये कैसा कांड! किसको मारने लगे सिक्योरिटी वाले? नोएडा पुलिस ने शुरू की जांच

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुमार विश्वास के कोठी के बाहर मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने सरेराह हेलमेट पहने व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। यह वीडियो सेक्टर-31 स्थित कुमार विश्वास के घर के सामने बने बूथ का होना और उसके गार्ड द्वारा मारपीट करने का बताया जा रहा है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर 38 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस 38 सेकेंड के एक वीडियो में कुछ लोग सड़क पर ही हेलमेट पहने व्यक्ति को पीट रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति बचा रहा है तो दूसरा व्यक्ति लगातार लात और थप्पड़ मार रहा है। बताया जा रहा है कि युवक से मारपीट करते करते सुरक्षाकर्मी कुमार विश्वास के कोठी तक ले गए।

हेलमेट पहने व्यक्ति भागते हुए कोठी के पास बने बूथ और गार्ड के पास पहुंचता है और फोन निकालकर पुलिस से शिकायत करने का प्रयास करता है। लेकिन फिर भी व्यक्ति मारता ही रहता है। मारपीट के दौरान सड़क पर एक लाल रंग की कार भी खड़ी दिखाई दे रही है। संभावना जताई जा रही है, टक्कर होने पर मारपीट हुई हो।

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये घटना बुधवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। दो गाड़ियों की भिडंत हुई थी। एक गाड़ी शशि चौक की ओर से आ रही थी और दूसरी गाड़ी सेक्टर-31 निठारी की तरफ से आ रही थी। लाल बत्ती से करीब 15-20 मीटर की दूरी पर आपस में भीड़ गई।

मौके पर एक ऐक्टिवा वाला व्यक्ति भी मौजूद था। इनकी आपस में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। यह देख सामने एक कोठी के सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत करवाने के लिए मौके पर पहुँचे तो वे लोग इनसे भिड़ गये। मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। उधर, मामले को लेकर नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम नोएडा को जांच के लिये निर्देशित किया गया है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...