19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यधरती में धंसे ट्रक और बोरिंग मशीन को बाहर निकाला तो क्या...

धरती में धंसे ट्रक और बोरिंग मशीन को बाहर निकाला तो क्या होगा? जैसलमेर की घटना पर ONGC टीम ने कही ये बात

Published on

जैसलमेर,

राजस्थान में जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके में हुई भूगर्भीय घटना को लेकर हलचल मची हुई है. यहां ट्यूबवेल की बोरिंग के दौरान ट्रक और मशीन जमीन में समा गए थे. इसके बाद भूगर्भ से भारी प्रेशर के साथ पानी और गैस निकलने लगी. पानी की धार इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका समंदर जैसा नजर आने लगा. घटना के बाद ONGC की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) की टीम ने बोरवेल की स्थिति को देखा और आसपास का जायजा लिया. इसके बाद टीम ने गांव वालों से बात की और उन्हें बताया कि ट्रक और मशीन को बाहर निकाला तो खतरा हो सकता है. ट्रक और मशीन को बाहर निकालना काफी खर यहां फिर से प्रेशर के साथ पानी और मिट्टी निकलना शुरू हो सकता है.

टीम ने कहा कि यह संभव है कि ट्रक और मशीन की वजह से पानी का आना बंद हुआ हो. उन्हें हटाने से फिर से पानी आ सकता है. धरती में दबे ट्रक और बोरिंग मशीन को निकाला जाए या नहीं, इस संबंध में ओएनजीसी टीम ने तकनीकी रिपोर्ट कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत को दी है.

जिस जगह पर ये भूगर्भीय घटना हुई, वहां पानी के साथ गैस के बुलबुले निकल रहे हैं. ONGC के विशेषज्ञों ने कहा है कि गड्ढे से मशीन और ट्रक निकालने में भारी खर्च तो आएगा ही, लेकिन इससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

जिस जगह पर बोरिंग के दौरान जो जलधारा निकली, उसको लेकर भूजल विशेषज्ञों का मानना है कि यह पानी 60 लाख साल पुराना हो सकता है. धरती से निकली चिकनी सफेद मिट्टी और खारे पानी को लेकर वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि यह समुद्री पानी से जुड़ा हो सकता है.

इस पूरे मामले को लेकर भूजल विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और किसान को हुए नुकसान का आकलन कर मदद दी जाएगी. इसी के साथ इस पूरे मामले पर गहराई से स्टडी की भी तैयारी की जा रही है.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...