10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यलेडी कांस्टेबल को लेनी पड़ी बस टिकट तो हरियाणा और राजस्थान में...

लेडी कांस्टेबल को लेनी पड़ी बस टिकट तो हरियाणा और राजस्थान में छिड़ा ‘जंग-ए-चालान’

Published on

जयपुर,

राजस्थान रोडवेज में हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल का टिकट न लेने पर चालान काट दिया गया. इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. इस टकराव के चलते हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की 90 बसों के चालान काटे हैं, जबकि रविवार को राजस्थान में हरियाणा रोडवेज की बसों के 26 चालान काटे गए.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की एक महिला कांस्टेबल राजस्थान रोडवेज की बस में सफर कर रही थी. कंडक्टर ने उससे टिकट मांगा. जब उसने टिकट नहीं दिया, तो कंडक्टर ने उस महिला कांस्टेबल का चालान काट दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे हरियाणा पुलिस नाराज है.

चालानों से राजस्थान रोडवेज में मचा हड़कंप
इसके बाद हरियाणा पुलिस राजस्थान से जाने वाली हर बस का चालान काट रही है, कभी प्रदूषण प्रमाण पत्र के नाम पर, कभी ड्राइवर और कंडक्टर की उचित वर्दी के नाम पर, तो कभी टायर में हवा के नाम पर. पिछले दो दिनों से हरियाणा पुलिस द्वारा अचानक और भारी मात्रा में काटे जा रहे चालानों ने राजस्थान रोडवेज में हड़कंप मचा दिया है.

दोनों राज्यों के अधिकारियों बीच हो रही है बातचीत
बताया जा रहा है कि यह मामला अब राजस्थान सरकार के अधिकारियों तक पहुंच गया है. अब राजस्थान परिवहन विभाग के अधिकारी हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से बात कर रहे हैं. बता दें कि महिला कांस्टेबल का टिकट न लेने पर चालान काटने का वायरल वीडियो के चलते राजस्थान और हरियाणा में बड़ा बवाल मचा है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...