7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशराब की दुकान में घुसा चोर तो बोतल देखकर नहीं हुआ कंट्रोल,...

शराब की दुकान में घुसा चोर तो बोतल देखकर नहीं हुआ कंट्रोल, जमकर पी बीयर,और सुबह…

Published on

नारसिंगी,

जरा सी बेवकूफी के चलते बड़े से बड़े चोर और ठग चुटकी में पकड़े जाते हैं. हाल में तेलंगाना के नारसिंगी से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां रविवार देर रात एक शराब की दुकान, कनकदुर्गा वाइन्स में एक चोर घुस आया. इसके बाद जो हुआ वह मजेदार था.

ये चोर छत की टाइल हटाकर दुकान में घुसा तो उसके दिमाग में प्लान क्लीयर था. पहले उसने सीसीटीवी की लाइन काट दी और फिर फटाफट कैश उठाया और सेक्योरिटी सिस्टम की हार्ड डिस्क भी उठा ली. लेकिन वहां रखी शराब देखकर उससे रहा नहीं गया और वह वहीं बैठकर शराब पीने लगा. पीते- पीते उसने इतनी शराब पी ली कि नशे में चूर होकर वहीं पर सो गया.

अगली सुबह जब दुकान मालिक ने आकर दुकान खोली को नजारा देखकर स्तब्ध रह गया. चोर जमीन पर सो रहा था और उसके आसपास काफी कैश और खाली बोतलें पड़ी थीं. दुकान मालिक तुरंत ही माजरा समझ गया और उसने पुलिस को जानकारी दी.

सब-इंस्पेक्टर अहमद मोहिनुद्दीन और उनकी टीम मौके पर पहुंची और नशे में डूबे चोर को हिरासत में ले लिया. उसको एम्बुलेंस से रामायम्पेटा सरकारी अस्पताल ले जाना पड़ा. सोमवार रात होने तक भी उसे होश नहीं आया था, जिससे पुलिस के लिए उसकी पहचान करना असंभव हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए चोर के ठीक होने का इंतजार कर रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this