11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यतेज प्रताप ने पायलट वाली फोटो लगाई तो मांझी की बहू बोली-...

तेज प्रताप ने पायलट वाली फोटो लगाई तो मांझी की बहू बोली- ए भइया, लाइसेंस के नाम पर तोरा ठग लिया

Published on

पटना:

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। हर कोई उन पायलटों की बहादुरी की तारीफ कर रहा है, जिन्होंने सिर्फ 25 मिनट में आतंकी कैंपों को खत्म कर दिया। इस एयरस्ट्राइक में 70 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत ने पाकिस्तान को साफ कह दिया है कि 7 मई को सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अगर पाकिस्तान कोई जवाबी कार्रवाई करता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। सेना की इस कार्रवाई का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। RJD नेता तेज प्रताप यादव ने भी सेना को बधाई दी है और देश के लिए जान देने की बात कही है।

सेना की कार्रवाई का सभी ने किया समर्थन
सेना की इस कार्रवाई का सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। सभी दलों ने मिलकर सेना को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है। RJD नेता तेज प्रताप यादव ने भी सेना की बहादुरी को सराहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सेना के साथ खड़े रहने और देश के लिए जान देने की बात कही है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं। आपके जानकारी के लिए बता दूं की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुंगा। जय हिंद।’

जीतन राम मांझी की बहू ने तेज प्रताप यादव को घेरा
लेकिन यहीं तेज प्रताप के खिलाफ विरोधियों को मौका मिल गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तेज प्रताप के इस दावे को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दीपा मांझी ने तेज प्रताप पर तंज भी कसा है। नीचे जानिए दीपा मांझी ने क्या कहा है?

दीपा मांझी ने तेज प्रताप को क्या कहा
दीपा मांझी ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने भोजपुरी में कहा है कि ‘तेज प्रताप भैया उ सब तो ठीके हो जे हवा बनावित ह.. लेकिन जौन लाईसेन्सवा पर जहाजवा उडाने की बात कर रहे हैं आप उ तो 2021 तक वैलिड है. पहले ओकर रिन्युअलवा तो करा देते.. ओकरा बाद न देखल जइतो.. वैसे एगो बात बतइयो लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय.. ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह जे केवल ग्राउंड क्लियरेंस कराव है..उड़ाव न है भैयाजी..’

समझिए दीपा मांझी की बात
दरअसल दीपा मांझी ने कहा है कि ‘तेज प्रताप भैया, वो सब तो ठीक है जो आप हवा बना रहे हैं। लेकिन आप अपना जो लाइसेंस दिखा रहे हैं वो 2021 तक ही वैलिड है। पहले वो रीन्यू तो करा लीजिए। उसके बाद न देखेंगे। वैसे एक बात बताइए कि लगता है कि आपको किसी ने ठग लिया। जहाज उड़ाने के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे दिया जो सिर्फ ग्राउंड क्लियरेंस कराता है, जहाज नहीं उड़ाता भैया जी।’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...