9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यशहीद की पार्थिव देह पहुंची गांव तो बेटे ने दी श्रद्धांजलि, शव...

शहीद की पार्थिव देह पहुंची गांव तो बेटे ने दी श्रद्धांजलि, शव को चूमती रही पत्नी, नजारा देख हर आंख हुई नम

Published on

बेगूसराय (अमरपुर):

जम्मू-कश्मीर में एक सड़क हादसे में ऑन ड्यूटी वीरगति को प्राप्त हुए बेगूसराय जिले के अमरपुर निवासी जेसीओ सुजीत कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही सेना के जवान उनका शव लेकर गांव पहुंचे, हजारों की भीड़ श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ी। पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। शहीद सुजीत की पत्नी सिंधु देवी, बेटियां संध्या और सोनम, और बेटा किंसू ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान पत्नी सिंधु देवी अपने पति के पार्थिव शरीर को बार-बार चूमती रहीं। यह भावुक दृश्य देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

पत्नी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मांग
शहीद की पत्नी ने बताया कि घटना के दिन सुबह ही पति से बातचीत हुई थी। उन्होंने परिवार की कुशलक्षेम पूछी थी, लेकिन मूवमेंट की कोई जानकारी नहीं दी थी। सिंधु देवी ने प्रधानमंत्री मोदी और राज्य की नीतीश सरकार से निवेदन किया कि उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए सहयोग किया जाए और शहीद के नाम पर सड़क का नाम रखा जाए।

बेटी संध्या ने लिया संकल्प
शहीद की बेटी संध्या ने कहा, ‘पापा चाहते थे कि हम आर्मी अफसर बनें, हम उनके सपने को पूरा करेंगे। हमें उनके सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है।’ उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम बार 3 मई की रात पापा से बात हुई थी, और वे हमेशा एनडीए की तैयारी और सेना के जीवन की बातें साझा करते थे।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार हुए शामिल, दिया ये आश्वासन
बिहार सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऐलान किया कि परिजनों को 21 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। साथ ही, उनके सम्मान में विशेष कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, डीएसपी इमरान अहमद, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय सहित कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
शव यात्रा सिमरिया गंगा तट से शुरू होकर चकिया, बीहट, जीरो माइल, गढ़हारा, जयनगर होते हुए अमरपुर पहुंची। रास्ते भर लोग दोपहर से ही सड़क किनारे खड़े होकर अपने लाल की एक झलक पाने को व्याकुल दिखे। अमरपुर मध्य विद्यालय परिसर में जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, तो 10 हजार से अधिक लोग श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...