33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कब खत्म होगा नए सीएम पर सस्पेंस? शपथ ग्रहण के...

महाराष्ट्र में कब खत्म होगा नए सीएम पर सस्पेंस? शपथ ग्रहण के बाद अब सामने आई BJP विधायक दल की मीटिंग की तारीख

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और समय हो चुका है। अब सभी की नजरें बीजेपी विधायक दल की बैठक पर लगी हैं। बीजेपी विधायकों की बैठक में नेता का चुनाव होगा। संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में बाद सीएम के चेहरे से सस्पेंस खत्म हो जाएगा। बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक 3 या फिर 4 दिसंबर को हो सकती है। पहले इस बैठक में 1 दिसंबर और फिर दो दिसंबर के होने की जानकारी सामने आई थी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता के हवाले से सामने आई जानकारी में कहा गया है कि यह बैठक तीन या चार दिसंबर को होगी। बीजेपी ने इस बार के चुनाव में 132 सीटें जीती हैं।

कितने मंत्री लेंगे शपथ?
बीजेपी के एक उच्च पदस्थ नेता ने बताया कि विधायक दल की बैठक 3 या 4 दिसंबर को होने की संभावना है। महायुति के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महायुति के सहयोगी सामूहिक रूप से तय करेंगे कि 5 दिसंबर का समारोह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण तक सीमित रहेगा या इसमें मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी शामिल होगा? महायुति सरकार में 50:30:20 का फॉर्मूला रहने की उम्मीद की जा रही है।

सीएम शिंदे पहुंचे मुंबई
राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सतारा से ठाणे लौटने के बाद मुंबई पहुंच चुके हैं। एकनाथ शिंदे के मुंबई लाैटने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसी के साथ शिवसेना से कौन डिप्टी सीएम बनेगा और कौन से विधायक मंत्री बन सकते हैं? इसको लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। शिंदे तबीयत खराब होने पर अपने गृह जनपद सतारा चले गए थे। वह आज दोपहर बाद ही पहले ठाणे और फिर शाम को मुंबई पहुंचे।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...