10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यजहां मिली थी अंकिता की लाश, वहां से मिला मोबाइल, खुल सकते...

जहां मिली थी अंकिता की लाश, वहां से मिला मोबाइल, खुल सकते हैं कई राज

Published on

देहरादून,

अंकिता हत्याकांड में विशेष जांच दल (SIT) को एक बड़ा सबूत हाथ लगा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एसआईटी की छानबीन में चिल्ला बैराज से एक मोबाइल बरामद हुआ है. यह मोबाइल अंकिता का हो सकता है. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं, सूत्रों ने बताया कि एसआईटी अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ को घटना स्थल पर ला सकती है.

उधर, अंकिता भंडारी हत्याकांड में गठित एसआईटी पर भी सवाल उठ रहे हैं. कोटद्वार के अधिवक्ता अरविंद का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में राज्य की धामी सरकार की ओर से गठित SIT इसी सरकार के अंतर्गत आती है. इस गठित SIT का कोई औचित्य नहीं है.

क्योंकि इस जांच दल में पुलिस उपमहानिदेशक कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी और अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल, निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, साइबर क्राइम से दीपक अरोड़ा, अमरजीत हैं. इनका विभाग सरकार के नियंत्रण में आता है, इसलिए स्वतंत्रता से जांच नहीं हो सकती.

अधिवक्ता ने आरोप लगाए कि इस एसआईटी पर सरकार का प्रभाव न रहे, ऐसा नहीं माना जा सकता है. सरकार को अभी भी समय रहते विधिवत SIT का गठन कर रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में इस मामले की जांच करवानी चाहिए, जिससे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके.

इसके अलावा मांग की जा रही है कि अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट से जिन लोगों ने साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने का काम किया, गठित एसआईटी उन लोगों को भी आईपीसी की धारा 201, 120बी और 34 के इसी अपराध में आरोपी बनाए.

क्या होती है SIT?
– वकील अरविंद ने आगे बताया कि SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और विशेष जांच दल होता है. जब कोई अभिनेता, कोई राजनेता या फिर कोई बड़ी चर्चित हस्ती समेत समाज के इस शख्स के साथ कोई इस तरह कोई अपराध होता है, तो एसआईटी का गठन किया जाता है. राज्य सरकार, सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार एसआईटी गठित कर सकती है.

– इस दल में कोई भी एक रिटायर्ड जस्टिस या जज और अन्य उनके सहयोगी उस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार/सुप्रीम कोर्ट/केंद्र सरकार में दाखिल करते हैं. इस विशेष जांच दल की रिपोर्ट में किसी का हस्तक्षेप नहीं होता. लेकिन मामले में प्रशासन के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकता है.

जानिए अंकिता हत्याकांड के बारे में
बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यह घटना है. यहां गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर हत्या कर दी थी. मामला सामने आने के बाद रिसॉर्ट मालिक ने ही राजस्व क्षेत्र में अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी.

राजस्व पुलिस ने सिविल पुलिस को मामला हस्तांतरण किया. फिर सिविल पुलिस ने 22 सितंबर को अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए तीनों आराोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था. उसके बाद 24 सितंबर को चिल्ला नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...