15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यजिधर देखें उधर गोलियों के निशान, छलनी हुई कार... पंजाब के गुरदासपुर...

जिधर देखें उधर गोलियों के निशान, छलनी हुई कार… पंजाब के गुरदासपुर में 4 की मौत

Published on

गुरदासपुर,

पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि फायरिंग में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हुई है. घटना के समय दोनों पक्षों के कुल 13 लोग मौके पर मौजूद थे.

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात बटाला के विथवान गांव में हुई. फायरिंग की इस घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है.

सिरसा ने साधा भगवंत मान पर निशाना
वहीं इस घटना को लेकर पंजाब में राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह क्रूर घटना कानून और व्यवस्था बनाए रखने में AAP सरकार की एक और विफलता को उजागर करती है.

सिरसा ने ‘X’ पर लिखा, “बटाला के विथवान गांव में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच चल रहे झगड़े के कारण चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह क्रूर घटना कानून और व्यवस्था बनाए रखने में AAP सरकार की एक और विफलता को उजागर करती है. आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से पंजाब किसी की जमीन नहीं रह गया है. उन्होंने सीएम भगवंत मान से पूछा कि आखिरकार कार्रवाई किए जाने से पहले और कितनी जानें जाएंगी?”

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...