12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसीएम के पास कौन सी शिकायत लेकर पहुंचा किसान, विभाग में मचा...

सीएम के पास कौन सी शिकायत लेकर पहुंचा किसान, विभाग में मचा हड़कंप

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने की शिकायत के बाद मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम में आम जनता ने अपनी शिकायतों और अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री साय के सामने रखा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम में किसान ओम प्रकाश ने सीएम साय से मुलाकात कर बताया कि उसके सहकारी बैंक के खाते से फर्जी तरीके से न सिर्फ राशि निकाली गई है, बल्कि उनके नाम से फर्जी तरीके से ऋण भी लिया गया है।

बिलासपुर के अधिकारियों के दिए निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसान ओम प्रकाश की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर के जिलाधिकारी को तत्काल मामले की जांच कराने तथा दोषी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के साथ ही किसान को राशि वापस कराने का निर्देश दिया।

जनदर्शन कार्यक्रम में रखी थी बात
उन्होंने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के निवासी किसान ओमप्रकाश ने बताया कि उसके सहकारी बैंक खाते से रमेश साहू ने फर्जी हस्ताक्षर कर तीन बार में कुल 27 हजार रूपए निकाल लिये। साहू सेवा सहकारी समिति सीपत में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। किसान ने बताया कि निकास पर्ची निकालने पर पता चला कि रमेश साहू ने उसके नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाली है। रमेश साहू ने किसान की नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर उससे बैंक पासबुक ले लिया और फर्जी तरीके से राशि निकाल ली।

किसान की शिकायत पर जांच के निर्देश
किसान ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उसके नाम पर किसी ने फर्जी तरीके से 2019 में 16 हजार रुपए का ऋण भी लिया। अधिकारियों ने बताया कि किसान की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...