18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यखुद पर बरसाए कोड़े, अब 48 दिनों का उपवास... रेप पीड़िता को...

खुद पर बरसाए कोड़े, अब 48 दिनों का उपवास… रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए के. अन्नामलाई का प्रदर्शन

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अन्ना यूनिवर्सिटी में रेप की घटना पर न्याय की मांग करते हुए खुद को कोड़े मारे। गुरुवार को अन्नामलाई ने रेप के विरोध में 48 दिनों तक उपवास करने और खुद को कोड़े मारने की सजा देने का ऐलान किया था। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता से हटाने तक जूते नहीं पहनने की घोषणा की थी। अन्नामलाई ने बताया कि बीजेपी के सदस्य अब रोजाना अपने घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक तमिलनाडु में डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वह जूते नहीं पहनेंगे।

अन्नामलाई के समर्थकों ने लिखी ये बात
बता दें कि अन्ना यूनिवर्सिटी की सेंकेंड ईयर की छात्रा के साथ सोमवार रात विश्वविद्यालय परिसर में एक ढाबा संचालक ने रेप किया था। अन्नामलाई के कोड़े मारने के बाद सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। उनके समर्थकों ने लिखा है कि अन्ना की पीठ पर कोड़े का एक-एक चोट डीएमके के ताबूत में कील बनेगा। वहीं अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि लड़की और एक लड़का यूनिवर्सिटी कैंपस में थे। तभी दो अज्ञात लोग कैंपस में घुस आए। उन्होंने लड़के को पीटा और लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

डीएमके पर बोला हमला
अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर हमला बोला। अन्नामलाई ने इस घटना के लिए डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पुलिस से तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह 48 दिनों तक उपवास करेंगे और जब तक तमिलनाडु में डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक जूते नहीं पहनेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this