10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यकौन हैं वो 19 लोग जिनके खिलाफ बड़े राज खोल सकता है...

कौन हैं वो 19 लोग जिनके खिलाफ बड़े राज खोल सकता है सौरभ चंद्राकर? दुबई की गिरफ्तारी ने रायपुर में बढ़ा दी टेंशन

Published on

रायपुर

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म है। छत्तीसगढ़ के कई नेता और अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ ईओडब्ल्यू ने इसी मामले में शिकायत दर्ज की है। सौरभ चंद्राकर के गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार को दी गई। उसके भारत लाने की कवायद भी शुरू हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क की खुलासा हो सकता है। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कई ऐसे नेता और अधिकारी हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद इस घोटाले में कई नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं। इससे पहले पुलिस की जांच में कई आरोपियों के नाम महादेव सट्टा एप घोटाला में सामने आ चुके हैं। ईडी इस मामले में कार्रवाई कर रही है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद ईओडब्ल्यू में महादेव सट्टा एप में 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व सीएम भूपेश बघेल का है।

सीबीआई को सौंपी गई है जांच
महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच सरकार ने अब सीबीआई को सौंप दी है। जिसके बाद सीबीआई भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का ही रहने वाला है। महादेव सट्टा ऐप लांच करने से पहले वह भिलाई में एक जूस की दुकान चलाता था।

किन लोगों के खिलाफ दर्ज है केस
ईओडब्ल्यू ने जिन 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है उसमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी ऊर्फ पिंटू, चंद्रभूषण वर्मा, असीमदास, संतीश चंद्राकर, भूपेश बघेल, नीतीश दीवान, अनिल कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, विशाल आहूजा, अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, भीम सिंह यादव, हरीशंकर तिबरवाल, सुरेंद्र बागड़ी उर्फ जूनियर का नाम शामिल है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरभ चंद्राकर के पूछताछ के बाद कई नाम और जुड़ सकते हैं।

ईडी ने की थी छापेमारी
जब राज्य में भूपेश बघेल की सरकार रही, तब ED ने प्रदेश के कई नेताओं के घर तलाशी अभियान चलाया था। टीम ने नेता के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी इस मामले में कार्रवाई की है।

कई नेता और अधिकारियों की धड़कनें बढ़ीं
सौरभ चंद्राकार की गिरफ्तारी के बाद कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा, अखिल भारतीय पुलिस सेवा के साथ-साथ महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों और उनके करीबियों के नाम नई एफआईआर में दर्ज हो सकते हैं।

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...