7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यमहागठबंधन में मुख्यमंत्री कौन होगा? पप्पू यादव बोले- बिहार में कांग्रेस के...

महागठबंधन में मुख्यमंत्री कौन होगा? पप्पू यादव बोले- बिहार में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार

Published on

खगड़िया

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया दौरे के दौरान बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से तेजस्वी यादव और राजद समर्थकों को जरूर टेंशन हो सकती है। दरअसल पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसके लिए कांग्रेस राज्य में अपना जनाधार फिर से मजबूत करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सरकार कांग्रेस की अगुवाई में बनेगी और पार्टी अपनी पुरानी राजनीतिक ताकत वापस हासिल करेगी।

कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार: पप्पू यादव
मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह महागठबंधन तय करेगा, लेकिन इतना निश्चित है कि सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में ही बनेगी। कांग्रेस के बगैर सरकार नहीं बनेगी।

चुनाव आचार संहिता मामले में कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव
सोमवार को पप्पू यादव खगड़िया न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में न सिर्फ केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक वापसी का भरोसा भी जताया।

पप्पू यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, POK को लेकर दिया उग्र बयान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री सिर्फ बैठकें और राजनीति करते हैं, जबकि देश को ठोस कार्रवाई की जरूरत है।’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम का व्यवहार ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा हो गया है।

उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। पप्पू यादव ने पाकिस्तान की तुलना भारत के कुत्ते और बिल्ली से करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान सिर्फ भौंक सकता है, भारत के सामने उसकी कोई औकात नहीं है।’

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...