7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'जो ज्यादा मारेगा वो बेगूसराय का शेर बनेगा‌', बस इसी सनक में...

‘जो ज्यादा मारेगा वो बेगूसराय का शेर बनेगा‌’, बस इसी सनक में घूम-घूमकर मारी 11 लोगों को गोली

Published on

बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने चार थाना क्षेत्रों में 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की। इसमें एक शख्स की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। इस वारदात को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। जबकि सीएम नीतीश ने खारिज कर दिया। ऐसे में ये भी जानना जरूर हो जाता है कि आखिर बेवजह कोई किसी को गोली क्यों मारेगा?

‘नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन’
बेगूसराय फायरिंग मामले में जमुई के झाझा स्टेशन पर केशव कुमार उर्फ नागा को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद भागने की फिराक में जुटा नागा, अपनी गर्लफ्रेंड को मेसेज भेजा था। जिसमें उसने लिखा कि ‘मैं बाहर जा रहा हूं।’ गर्लफ्रेंड ने जवाब दिया- भागोगे तो पकड़े जाओगे। फिर नागा ने लिखा- नागा को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इसके बाद का काम पुलिस ने कर दिया।

‘जो ज्यादा मारेगा वो बेगूसराय का शेर बनेगा‌’
दरअसल, इस वादात में शामिल युवराज उर्फ सोनू और केशव उर्फ नागा दोनों दोस्त हैं, दोनों की गर्लफ्रेंड भी है‌। गिरफ्तारी के बाद जमुई में पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ के दौरान केशव ने बताया था कि शूटआउट से पहले योजना बनी थी कि ‘जो ज्यादा मारेगा वो बेगूसराय का शेर बनेगा‌।’ लेकिन केशव इस फायरिंग में शामिल नहीं था और वो बीहट में ही रुका रहा, जबकि युवराज बाइक चला रहा था। उसके पीछे सुमित बैठा था जिसने बछवारा से लेकर चकिया तक फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

मनबढ़ू लड़कों की वजह से बिहार की फजीहत
एसपी योगेंद्र कुमार ने भी कहा कि युवराज और सुमित ने ही शूटआउट में फायरिंग किया था। जबकि बाइक सवार दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनका कोई टारगेट नहीं था, बस मनबढ़ू लड़कों ने पूरे बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा करा दिया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...