12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर ने किसे बताया शिखंडी? लालू-तेजस्वी पर भी कसा तंज, परिवारवाद...

प्रशांत किशोर ने किसे बताया शिखंडी? लालू-तेजस्वी पर भी कसा तंज, परिवारवाद पर कह दी बड़ी बात

Published on

बेगूसराय

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी, नीतीश कुमार को ‘शिखंडी’ की तरह आगे कर राजनीति कर रही है। वहीं, लालू प्रसाद यादव के ‘तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा। पीके ने कहा कि लालू जी को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, बिहार के 13 करोड़ लोगों की नहीं।

नीतीश को आगे कर राजनीति कर रहे बीजेपी वाले: प्रशांत किशोर
बेगूसराय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को ‘शिखंडी’ की तरह आगे करके बीजेपी वाले राजनीति कर रहे है। बीजेपी ने बिहार के भविष्य को नीतीश कुमार के हाथों में सौंप दिया है, ठीक वैसे ही जैसे कभी कांग्रेस ने लालू यादव को आगे किया था। उन्होंने कहा, ‘क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह को नहीं पता कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में नहीं हैं? बीजेपी खुद सामने आकर चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाती?’

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी चुनाव में नीतीश कुमार का चेहरा इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अगर सत्ता में आई तो महाराष्ट्र की तरह उन्हें हटाकर अपना मुख्यमंत्री बना लेगी। बिहार में बीजेपी नेतृत्वविहीन है और सत्ता पाने के लिए सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है।

भय की राजनीति कर रही बीजेपी और राजद: पीके
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति लालू यादव और बीजेपी के डर के इर्द-गिर्द घूम रही है। बिहार की जनता बीजेपी के डर से राजद को और राजद के डर से बीजेपी को वोट देती है। इसे बदलने का एकमात्र तरीका जन सुराज है।

पीके का लालू-तेजस्वी पर कटाक्ष, ‘बिहार में सिर्फ एक ही लाल दिखता है’
लालू यादव के बयान ‘कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से रोक नहीं सकता’ पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, ‘लालू जी के लिए बिहार में सिर्फ एक ही लाल है-तेजस्वी यादव। उन्हें राज्य के 13 करोड़ लोगों की कोई चिंता नहीं है। उनके लिए केवल उनका परिवार और पांच बच्चे ही प्राथमिकता हैं।’

पलायन के मुद्दे पर कन्हैया कुमार और कांग्रेस पर निशाना
कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको यात्रा’ पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘पहली बार बिहार की राजनीति में पलायन मुद्दा बना है, जो जन सुराज की ताकत को दर्शाता है। कांग्रेस के नेता अब इस पर बात कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि उनके तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि ‘बिहारी मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं’। बिहार के बाहर बिहारी को गाली देने और फिर बिहार में वोट मांगने की राजनीति नहीं चलेगी।’

‘शराबबंदी से बिगड़ी कानून व्यवस्था, लालू राज जैसे हालात’
बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि 2017 के बाद से राज्य की स्थिति बदतर होती गई है, जिसका मुख्य कारण शराबबंदी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का एक बड़ा हिस्सा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय शराबबंदी लागू करने में लगा है, जिससे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आज बिहार में अपहरण को छोड़कर बाकी सभी अपराध लालू यादव के दौर की याद दिला रहे हैं।

बिहार की राजनीति में नए विकल्प की जरूरत
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को भय की राजनीति से बाहर निकलकर एक नए विकल्प की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने जन सुराज को बिहार के विकास का एकमात्र रास्ता बताते हुए कहा कि ‘अब समय आ गया है कि राज्य की जनता बीजेपी और राजद के जाल से बाहर निकले और विकास की राजनीति को चुने।’

Latest articles

जल संकट पर बरखेड़ा पठानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, वार्ड कार्यालय पर खाली मटका सौंपकर जताया विरोध

भोपाल। बरखेड़ा पठानी के वार्ड क्रमांक 56 में लंबे समय से व्याप्त जल प्रदाय...

13 साल बाद भेल गांधी मार्केट व्यापारी संघ के चुनाव में महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भोपाल। राजधानी के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बीएचईएल (भेल) स्थित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...