2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसियासी उलटफेर में बिहार की छोटी पार्टियों पर नजर, सहनी और चिराग...

सियासी उलटफेर में बिहार की छोटी पार्टियों पर नजर, सहनी और चिराग किसका थामेंगे हाथ?

Published on

पटना

बिहार में राजनीतिक बदलाव के बीच अब बड़े सियासी दलों की नजर छोटी पार्टियों पर टिक गई है। छोटे राजनीतिक दल हालांकि भविष्य को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, वे भी अपना नफा-नुकसान तौलने में लगे हैं। वैसे, छोटे राजनीतिक दल तो कई हैं, लेकिन खास मतदाताओं में अपनी पकड़ रखने वाले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पर सबकी नजर है। ये दोनों ऐसे दल हैं, जो भाजपा के साथ रह चुके हैं। इन्हें बीजेपी के साथ काम करने का अनुभव भी है। लेकिन, ये भी अब तक अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं।

चिराग पासवान क्या करेंगे?
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग हुई पार्टी लोजपा दो गुटों में बंट चुकी है। फिलहाल पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोजपा एनडीए के साथ खड़ी है। चिराग पासवान भले ही प्रत्यक्ष रूप से एनडीए के साथ नहीं हों, लेकिन भाजपा पर वे कभी हमलावर नहीं दिखे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके निशाने पर रहे हैं।

मुकेश सहनी नहीं खोल रहे पत्ते
इधर, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की बात करें तो वो बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन और एनडीए से समान दूरी बनाए हुए हैं। हाल के दिनों में हालांकि वीआईपी के नेता भाजपा पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं, लेकिन राजद और जदयू के खिलाफ बोलने से बच रहे।

बीजेपी ने साधी चुप्पी
इस बीच सरकार से हटने के बाद भाजपा भी चुप्पी साधे हुए हैं। वैसे, कहा जा रहा है कि छोटे दलों की नजर भाजपा पर गड़ी है। माना जा रहा है सत्तारूढ़ महागठबंधन में सात दल शामिल है, ऐसे में छोटे दलों की वहां पूछ हो इसकी संभावना नहीं के बराबर है।

चुनाव में वक्त का हवाला
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति कहते हैं कि पार्टी अभी बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि अभी चुनाव में बहुत देर है, समय आने पर गठबंधन पर विचार किया जाएगा। अभी तो संगठन विस्तार पार्टी की प्राथमिकता है।

बीजेपी कर रही अपनी तैयारी
ऐसे में छोटे दलों की नजर भाजपा के अगले कदम पर लगी हुई है। वैसे, भाजपा के एक नेता की मानें तो जदयू के पलटी मारने के बाद भाजपा भी अब सोच समझकर गठबंधन करने की योजना बनाई है। भाजपा अब खुद पूरे राज्य में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...