18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'लड़की को थाने क्यों लाई', मंत्री ने महिला SHO को दिखाई तैश...

‘लड़की को थाने क्यों लाई’, मंत्री ने महिला SHO को दिखाई तैश तो बोलीं- ठीक से बात कीजिए ड्यूटी पर हूं

Published on

जयपुर,

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और जयपुर के महेश नगर एसएचओ कविता शर्मा के बीच बुधवार की आधी रात को बहस हो गई. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री चिल्ला रहे हैं कि तू इस लड़की को थाने क्यों लाई? वहीं, उनके इस सवाल पर एसएचओ कह रही है कि आप ठीक से बात कीजिए, मैं ड्यूटी कर रही हूं.

मंत्री ने एसएचओ पर लगाया ये आरोप
वीडियो वायरल होने के बाद सुबह मंत्री किरोड़ीलाल मीणा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के पास पहुंचे और एसएचओ कविता शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग की. साथ ही किरोड़ी ने आरोप लगाया कि मेरे बारे में इंटेलिजेंस के अधिकारी सीएम भजनलाल शर्मा को ग़लत रिपोर्ट दे रहे हैं. ये एसएचओ रात 2 बजे किसी को कमरे में ताला लगा रही हैं और लड़कियां को सोते हुए उठाकर थाने में बंद कर रही हैं. मंत्री ने आरोप लगाया कि एसएचओ पर पहले भी चार्जशीट हो रखी है.

ये खेल कोटे से फर्जी तरीक़े से एसएचओ बनी हैं. हालांकि, मंत्री के आरोपों पर अभी सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है. आपको बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा सरकार से नाराज चल रहे हैं. जिसके चलते उन्होंने ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया था. लेकिन अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और वे काम कर रहे हैं.

परीक्षा रद्द कराने को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पेपरलीक के आरोपों पर सब इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द करने के लिए आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं. 5 दिसंबर से वह इसके खिलाफ आंदोलन भी करेंगे. जिसको लेकर पुलिस शख्त हो गई है. इसी बीच बुधवार की रात पुलिस आंदोलन के आयोजक छात्र-छात्राओं को पकड़ने के लिए मंत्री के हॉस्टल पहुंच गई. साथ ही पुलिस यहां से एक छात्रा को पकड़कर थाने लेकर आई.

वहीं, इसकी जानकारी जब मंत्री को लगी तो वह थाने पहुंच गए और छात्रा को वहां से छुड़ाकर लाए. इस दौरान उनकी पुलिस से जमकर बहस भी हुई. वीडियो में दिखाई दे रही महिला जिसे पुलिस हॉस्टल से लेकर आ रही है, वो एसआई परीक्षा रद्द कराने को लेकर पानी की टंकी पर चढे़ छात्र नेता विकास विधूडी की पत्नी है. अभी राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this