9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसचिन पायलट क्यों नहीं? 2018 की वह बात आखिर क्यों भूल जा...

सचिन पायलट क्यों नहीं? 2018 की वह बात आखिर क्यों भूल जा रहा गांधी परिवार

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर सीएम की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान छिड़ा है। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के बाद राजस्थान में उनकी जगह कमान कौन संभालेगा इसको लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। वही कहानी ‘गहलोत बनाम पायलट’। गहलोत खेमे के विधायकों का साफ कहना है कि पायलट सीएम के तौर पर स्वीकार नहीं हैं। दिल्ली से जयपुर पहुंचे नेता भी असहाय नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अशोक गहलोत का नाम आगे आने के बाद ऐसा लगा कि सचिन पायलट राज्य के नए सीएम होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार राहुल गांधी ) के साथ कदम से कदम मिलाकर सचिन पायलट चल रहे थे उसके बाद इस बात को और भी बल मिला। लेकिन पायलट की राह में एक बार फिर अशोक गहलोत आ गए हैं। सचिन पायलट के ऊपर अशोक गहलोत खेमे की ओर से कई आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन शायद वो इस बात को भूल रहे हैं कि सचिन पायलट की मेहनत का ही नतीजा था कि गहलोत के सीएम की कुर्सी तक पहुंचने की राह आसान हुई।

आगे मौका मिलेगा, अब जवाब देने की बारी
राजस्थान में 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने सचिन पायलट की अगुवाई में लड़ा। पार्टी को शानदार जीत मिली। सचिन पायलट की मेहनत का ही नतीजा था कि कांग्रेस को शानदार जीत मिली। इस जीत के बाद सबको ऐसा लग रहा था कि सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन राहुल गांधी के दखल के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बना दिया गया। सचिन पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम बने। 2018 के इस चुनाव को करीब से देखने वालों को लगा कि सचिन पायलट के साथ अन्याय हुआ। दोनों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली लेकिन उसी वक्त इनके बीच दरार पड़ गई।

दो साल बाद 2020 में बगावत के बाद पायलट की सरकार से भी छुट्टी हो गई। कांग्रेस के ही कई बड़े नेताओं की ओर से सचिन पायलट को यह नसीहत दी गई कि उनके पास आगे मौका है। सचिन पायलट मान चुके थे और दो साल बाद एक बार फिर जब गहलोत का नाम पार्टी अध्यक्ष के लिए आया तो उन्हें लगा कि शायद अब वो घड़ी आने वाली है। उन्हें ऐसा लग रहा था कि राज्य के ‘पायलट’ वो बनेंगे लेकिन एक बार फिर राजस्थान का सियासी मौसम खराब हो गया है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के लिए अलग नियम क्यों
बात 1998 की है जब राजस्थान कांग्रेस की कमान अशोक गहलोत के हाथों में थी। उनकी अगुवाई में पार्टी बीजेपी को हराने में कामयाब हुई थी जिसके बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि तब वो दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 2018 में जब सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस को जीत मिली और पार्टी बीजेपी को हराने में कामयाब हुई तब लोगों को ऐसा लगा कि सीएम का सेहरा पायलट के सिर ही बंधेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सिर्फ कांग्रेस के भीतर ही नहीं बीजेपी के नेता भी इस बात को मानते हैं कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मेहनत का पार्टी को काफी फायदा हुआ।

सचिन पायलट की राह में रोड़ा अटकाने वाले 2018 से तर्क देते हैं कि उनके पास आगे मौका है। यह बात उस वक्त थोड़ी सही भी लगती हो लेकिन आज जब मौका देने की बात आई तो अशोक गहलोत क्यों नहीं पीछे हट रहे। आज से दस महीने पहले जब खुद के सीएम नहीं बनने का सवाल सचिन पायलट से जब पूछा गया था तब उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्भ में क्या है किसी को नहीं पता। पायलट ने कहा कि मेरा मानना है कि किस्मत में जो लिखा है उसे कोई छीन नहीं सकता। अभी भले ही वो इस पूरे मुद्दे पर चुप हैं लेकिन ऐसा लगता नहीं कि वो ज्यादा समय तक चुप रहेंगे।

30 साल की इस परिपाटी को तोड़ना है
राजस्थान में हम 30 साल से दोबारा सरकार नहीं बना पा रहे हैं। हम सभी की मंशा है कि हम मजबूत होकर निकलें, राजस्थान में हम 30 साल से दोबारा सरकार नहीं बना पा रहे हैं उस परिपाटी को तोड़ना है। राजस्थान में दोबारा सरकार बनाना है उसके लिए जो करना है हम करेंगे। आने वाले समय में देखिएगा कि बीजेपी को चुनौती देकर कांग्रेस ही हरा सकती है। आज से कुछ दिन पहले यह बात सचिन पायलट ने एक सवाल के जवाब में कही थी। क्यों इस बात को नकार नहीं सकता है कि सचिन पायलट पार्टी के लिए किस कदर मेहनत करते हैं।

अशोक गहलोत के लिए पार्टी अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ किया गया। राज्य की कमान उनको सौंपी गई। राहुल गांधी 2018 में दखल दे सकते हैं तो क्या इस बार वो चुप रहेंगे। इस बार सचिन पायलट को कांग्रेस की ओर से मौका नहीं मिला तो सवाल कई होंगे जिसका जवाब सिर्फ सचिन पायलट ही नहीं गांधी परिवार को भी देना होगा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...