8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यहिमाचल जाने से पहले राधा स्वामी सत्संग क्यों जाएंगे PM, सियासी मायने

हिमाचल जाने से पहले राधा स्वामी सत्संग क्यों जाएंगे PM, सियासी मायने

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। आज कांग्रेस पार्टी हिमाचल में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल में चुनावी बिगुल फूंकने से प्रधानमंत्री मोदी पंजाब जाएंगे और अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। मामले के जानकार मानते हैं कि पीएम मोदी का हिमाचल पहुंचने से पहले बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात के बड़े सियारी मायने हैं, क्योंकि पंजाब चुनाव से पहले भी पीएम ने ढिल्लों से मुलाकात की थी। बाबा गुरिंदर का पंजाब ही नहीं हिमाचल में भी गहरा प्रभाव है।

12 नवंबर को हिमाचल की सभी 68 सीटों पर वोटिंग होनी है और 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल में दो जगहों पर जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं। लेकिन, हिमाचल पहुंचने से पहले वे पंजाब के अमृतसर में राधास्वामी सत्संग डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सीधे तौर पर चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ढिल्लों से मुलाकात की थी। अब हिमाचल चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की ढिल्लों से मुलाकात के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

हिमाचल के हर जिले में अनुयायी
राधा स्वामी डेरे की स्थापना साल 1891 में बाबा जैमल जी ने की थी। पंजाब के अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास एक आध्यात्मिक केंद्र है। इसके देश और दुनिया में करोड़ों अनुयायी हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भी राधा स्वामी सत्संग के अनुयायियों की कमी नहीं है। अकेले हिमाचल प्रदेश में इनकी संख्या पांच लाख के करीब है। राधा स्वामी सत्संग डेरे के हिमाचल के हर जिले में अनुयायी है।

हिमाचल के हर कोने में सत्संग भवन, हमीरपुर में चैरिटी अस्पताल
ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के हमीरपुर जिले के भोटा में अस्पताल है। इसके अलावा शिमला समेत हर कोने में सत्संग भवन मौजूद हैं। आजादी से पहले से यहां तब के डेरा प्रमुख बाबा सावन सिंह प्रचार के लिए पैदल आते थे। आजादी के बाद बाबा जगत सिंह, बाबा चरण सिंह व फिर गुरिंदर सिंह ढिल्लों यहां आ रहे हैं।

पॉलिटिकल इंपेक्ट
वैसे राधा स्वामी सत्संग डेरा ने कभी भी किसी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं किया लेकिन, पहले पंजाब चुनाव से पहले और अब हिमाचल चुनाव से पहले डेरा प्रमुख की नेताओं से मुलाकात के बड़े सियासी मायने हैं। पंजाब चुनाव से पहले सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा था। इस बार हिमाचल चुनाव में हालांकि ओपिनियन पोल के बाद भाजपा की जीत के आसार लग रहे हों लेकिन, पार्टी को कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...