18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यप्रेम-प्रसंग में पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, प्रेमी ने गला...

प्रेम-प्रसंग में पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, प्रेमी ने गला और प्राइवेट पार्ट काटकर फेंका

Published on

जयपुर ,

राजस्थान के जयपुर से प्रेम प्रसंग में हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने उसके पति की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिछले 9 महीने से इसकी प्लानिंग चल रही थी. लेकिन उन्हें इसका मौका नहीं मिल पा रहा था. बीते 27 तारिख को मौका मिला और प्रेमी ने चाकू से उसका गला गाटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

24 घंटे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
पश्चिम पुलिस उपायुक्त अमित बुडानिया ने बताया कि बीती 27 तारीख को देर रात लोहा मंडी कांटे के पास एक खाली भुखंड में एक व्यक्ति की लहुलुहान हालात में लाश मिली थी. जिसकी गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी. साथ ही मृतक का गुप्तांग भी कटा हुआ था.

इस घटना को सुजझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया और घटनास्थल की बारिकी से छानबीन की. साथ ही एफएसएल की टीम ने लाश के पास से साक्ष्य जुटाए गए. मृतक की पहचान कजोड़ सिंह के रूप में हुई और हत्या की सुई मृतक की पत्नी रामा देवी पर जाकर रुकी. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रमा देवी और उसके प्रेमी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया.

प्रेम प्रसंग के चलते हुई पति की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक की पत्नी आरोपी रामा कंवर और आरोपी कन्हैयालाल के बीच आपस में वर्ष 2021 से से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन कजोड सिंह इनके प्रेम प्रसंग में सबसे बड़ा रोड़ा था. इसके बाद उसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया. मृतक कजोड सिहं सूर्य इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी में रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था, जबकि आरोपी कन्हैयालाल प्रतापनगर में ब्रहमहाशा इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में सैल्समैन का काम करता था.

पति को रास्ते से हटाने के लिए रामा देवी कंवर ने अपने प्रेमी कन्हैयालाल को कजोड सिहं राठौड की आने- जाने की पूरी जानकारी देने लगी. आरोपी ने कई बार कजोड सिहं राठौड का पीछा भी किया और उसके आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी भी जुटाई. इसके बाद 27 मई को उसकी हत्या करने के लिए आरोपी कन्हैयालाल ने वाटिका कॉलोनी सांगानेर मार्केट से एक धारदार चाकू के साथ कोलिंस, ग्लब्स और हैलमेंट खरीदा. फिर रामा कंवर की जानकारी के मुताबकि बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
डयूटी से शाम घर आते समय कन्हैयालाल ने कजोड़ को रोका अपनी बाइक पर बैठा लिया. सीसीटीवी कैमरों में उसकी पहचान उजागर ना हो इसके लिए पूरे रास्ते उसने अपना हेलमेट नहीं उतारा. फिर बात करता हुए लोहा मंडी में सुनसान जगह पर ले गया. जहां दोनों ने बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी और फिर करीब 1 घंटे बातचीत की. इस दौरान मौका मिलते ही कन्हैयालाल ने बैग से चाकू निकला और कजोड़ का गला रेत दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया. लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे मृतक की पत्नी टूट गई और उसने पूरा राज खोलकर रख दिया.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...