12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपत्नी किसी और से करने वाली थी शादी... पति ने सोते समय...

पत्नी किसी और से करने वाली थी शादी… पति ने सोते समय कुल्हाड़ी से 21 वार कर उतारा मौत के घाट

Published on

अमरावती,

महाराष्ट्र के अमरावती में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. पत्नी पति को छोड़कर दूसरे के साथ घर बसाना चाहती थी. इसी बात को लेकर उसका पति विरोध कर रहा था. जब पत्नी नहीं मानी तो पति ने घर में सोते समय कुल्हाड़ी से 21 वार किए.

जानकारी के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के अमरावती जिले के तलेगांव दशासर के कामनापुरा घुसली गांव की है. पुलिस ने बताया कि शादीशुदा महिला का एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था. महिला उससे शादी करना चाहती थी. महिला का पति पैरालायसिस अटैक के बाद दिव्यांग हो गया था.

महिला के पति को जब पता चला कि पत्नी छोड़कर जाने वाली है तो उसने समझाया कि अब आधी उम्र में छोड़ जाएगी तो बुढ़ापे में सहारा कौन बनेगा, लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी. इस मामले को लेकर दोनों में काफी विवाद होता रहता था. महिला ने तय कर लिया कि कल छोड़कर चली जाएगी, इसी को लेकर उसका पति बेहद गुस्से में आ गया.

27 जून की रात महिला घर में सो रही थी, उसी वक्त उसका दिव्यांग पति वहां पहुंचा और पत्नी के चेहरे, गले व छाती पर कुल्हाड़ी से 21 वार किए. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पति पत्नी की लाश के पास सुबह तक बैठा रहा. सुबह जब घटना के बारे में जैसे ही खबर फैली तो लोगों ने पुलिस को खबर दे दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पूछताछ करने पर आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली. यह जानकारी तलेगांव दशासर के थानेदार राम धौंडगे ने दी.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...