22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबीएचयू वाराणसी जैसा एम्स प्रयागराज में भी बनेगा? केंद्र सरकार ने बताई...

बीएचयू वाराणसी जैसा एम्स प्रयागराज में भी बनेगा? केंद्र सरकार ने बताई अपनी योजना

Published on

प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 2025-26 मे प्रयागराज में एम्स बनाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है। याची अधिवक्ता ने पूरक हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में एम्स की तर्ज पर बजट देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी (BHU) के बीच 21 नवंबर 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। केंद्र सरकार वाराणसी में नया एम्स बनाने जा रही है।

क्या बीएचयू जैसा एम्स प्रयागराज में बन सकता है?
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने सहज सारथी फाउंडेशन व अन्य की तरफ से दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। कहा गया कि प्रयागराज में भी इसी आधार पर एम्स बनाया जा सकता है। बीएचयू में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एम्स की सुविधाएं व बजट दिया जा रहा है।

इस पर जानकारी प्राप्त करने के लिए अपर सॉलिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने कोर्ट से समय मांगा कि क्या बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी जैसा एम्स प्रयागराज में भी बनाया जा सकता है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 10 जनवरी 2025 तय की है। प्रयागराज में बीएचयू जैसा एम्स स्थापित करने के बारे में केंद्र सरकार से जानकारी प्राप्त करने का समय दिया है।

प्रयागराज में एम्स की जल्दी क्यों?
याची का कहना है कि प्रयागराज को सभी दिशाओं से जोड़ने वाले राजमार्ग है। यहां हाईकोर्ट, केंद्रीय विद्यालय, सहित तमाम केंद्र सरकार के कार्यालय है। विश्व प्रसिद्ध संगम पर हर वर्ष करोड़ों की भीड़ आती है और मेडिकल सुविधाएं नदारद है। ऐसे में प्रयागराज में एम्स की स्थापना की जानी चाहिए। याचिका की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। गौरतलब है कि नए एम्स बनने से नीट की तैयारी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को भी काफी फायदा मिलेगा। इस मद्देनजर हर साल नीट परीक्षा देने वाले 23-24 लाख विद्यार्थियों को नए मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीट बढ़ने का इंतजार रहता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...