21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यक्या फिर चाचा की पार्टी को तोड़ेंगे अजित पवार? शपथ ग्रहण से...

क्या फिर चाचा की पार्टी को तोड़ेंगे अजित पवार? शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र में बड़े खेला की सुगबुगाहट

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति सरकार की शपथ ग्रहण से पहले बड़े खेला का सुगबुगाहट सामने आई है। छठवीं बार राज्य के उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे अजित पवार एक फिर से अपने चाचा शरद पवार की पार्टी को तोड़ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने इस पूरे ऑपरेशन की कमान एक महिला नेता को सौंपी है। विधानसभा चुनावों में अजित पवार के भारी पड़ने के बाद शरद पवार गुट के कई विधायक उनसे मिल चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि अजित पवार विधायकों की बजाए कुछ सांसदों को अपने पक्ष में करके ताकत बढ़ा सकते हैं। उनके हलिया दिल्ली दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे होने पर केंद्र की एनडीए सरकार को और मजबूती मिलेगी। अभी अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के पास लोकसभा में एक सांसद है। वे सुनील तटकरे हैं जब शरद पवार खेमे के पास आठ सांसद हैं। इनमें सुप्रिया सुले भी शामिल हैं।

क्या हो रही है खेला की तैयारी?
अजित पवार के दिल्ली दौरे के बाद महाराष्ट्र में इस बात की चर्चा है कि शरद पवार के कुछ सांसद पाला बदल सकते हैं। वे अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। यह पूरी चर्चा ऐसे वक्त पर शुरू हुई है जब अजित पवार राज्य के छठवीं बार डिप्टी सीएम की शपथ लेने जा रहे हैं। यह भी चर्चा हो रही है कि अजित गुट के सांसदों की संख्या बढ़ने पर प्रफुल्ल पटेल को केंद्र में कैबिनेट मंत्री की बर्थ मिल सकती है। भिवंडी के सांसद सुरेश उर्फ बाळ्या मामा म्हात्रे की सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। फडणवीस से मुलाकात के बाद म्हात्रे ने इसे निजी बताया था। उन्होंने साफ किया था वे शरद पवार के साथ ही हैं, लेकिन कुछ होने की संभावना जता रहे हैं।

अभी एनडीए के पास हैं 293 सांसद
अभी केंद्र में चल रही मोदी सरकार को 293 सांसदों का समर्थन हासिल है। महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था। इसमें नांदेड़ और वायनाड सीटें शामिल थीं। कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतकर अपनी 99 का स्कोर बरकार रखा था। एनसीपी में अभी बीजेपी सबसे बड़ा दल है। उसके पास 240 सांसद हैं। दूसरे नंबर पर टीडीपी और फिर जेडीयू है। चौथे नंबर पर शिंदे की शिवसेना हैं। उनके पास सात सांसद हैं। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 13, उद्धव ठाकरे को 9 और शरद पवार की पार्टी को 8 सीटों पर जीत मिली थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...