19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यअवध ओझा पटपड़गंज से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल...

अवध ओझा पटपड़गंज से नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने क्यों उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अवध ओझा का पटपड़गंज से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वोट ट्रांसफर कराने की तारीख बदले जाने को लेकर दिल्ली चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा कि क्या जानबूझकर नामांकन रद्द करने के लिए ऐसा किया गया है। दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार अवध ओझा ग्रेटर नोएडा से वोटर हैं।

दिल्ली चुनाव आयोग पर सवाल
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा, दिल्ली चुनाव आयोग ने कानून के खिलाफ जाकर आदेश निकाला। केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा ने दिल्ली में वोट बनवाने के लिए 26 दिसंबर को फॉर्म 6 भरा था। उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं आया। किसी ने उनसे कहा कि आपका वोट पहले से ग्रेटर नोएडा में बना हुआ है तो आपको फॉर्म 8 भरना होगा। इसके बाद अवध ओझा ने अपना वोट दिल्ली में ट्रांसफर करने का आवेदन 7 जनवरी को किया। कानून के मुताबिक 7 जनवरी तक वोट ट्रांसफर कराया जा सकता था।

चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली के चुनाव आयोग (CEO) ने इस बाबत आदेश भी जारी किया था। उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन दिल्ली CEO ने चुपचाप फिर एक आदेश जारी किया। इसमें कहा कि अब 6 जनवरी तक ही वोट ट्रांसफर कराया जा सकता है। क्या यह हमारे उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश है। अभी तक अवध ओझा का वोट ट्रांसफर नहीं हुआ है। केजरीवाल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर दिल्ली चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

चुनाव आयोग के करेंगे गुजारिश
आप उम्मीदवार अवध ओझा का वोट ट्रांसफर नहीं होने से उनकी उम्मीदवारी फंस सकती है। नियमानुसार अवध ओझा दिल्ली के वोटर नहीं हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी केंद्रीय चुनाव आयोग के पास जाएगी। पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से गुजारिश की जाएगी की विशेष प्रावधान के तहत अवध ओझा का वोट दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए। चुनाव आयोग में विशेष परिस्थिति में वोट ट्रांसफर करने का प्रावधान है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...