10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यइस बार बिहार का विकास होगा? PK ने पोल के जरिए जनता...

इस बार बिहार का विकास होगा? PK ने पोल के जरिए जनता से मांगा जवाब

Published on

पटना

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को ट्विटर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए कार्यकाल पर ट्विटर पर लोगों से प्रतिक्रिया मांगी। प्रशांत किशोर ने एक पोल ट्वीट करते हुए एक सवाल लिखा जिसके लिए उन्होंने जनता से हां या ना में वोट करने को कहा। प्रशांत किशोर ने पोल के सवाल में लिखा- पिछले 10 वर्षों में नीतीश कुमार जी का सरकार बनाने का ये छठवाँ प्रयोग है। क्या आपको लगता है कि इस बार बिहार और यहाँ के लोगों का कुछ भला होगा? गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होकर राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई है।

i-PAC के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं। साल 2015 में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को साथ मिलाकर सरकार बनवाने में प्रशांत किशोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि वो गठबंधन दो साल से ज्यादा नहीं चल सका था लेकिन इस बार वो फिर साथ आया है। प्रशांत किशोर बाद में जेडीयू से अलग हो गए थे और बिहार में जन सूरज अभियान की शुरूआत की थी।

पिछले दिनों नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था कि उन्हें बिहार की राजनीति में प्रवेश किए तीन साल ही हुए हैं और राज्य में राजनीति 180 डिग्री तक घूम गई है। प्रशांत किशोर ने ये भी कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में और बड़े फेरबदल होंगे। नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि राजनीति में बार-बार यू-टर्न लेने से नीतीश कुमार की छवि खराब हुई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...