16.7 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यक्या Congress के इस विधायक को भी झटक लेगी BJP? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष...

क्या Congress के इस विधायक को भी झटक लेगी BJP? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया यह बड़ा संकेत

Published on

जयपुर:

राजस्थान की सियासत में बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ की एक कांग्रेस विधायक के साथ मुलाकात ने सियासी गलियारों में जमकर हलचल मचा रखी है। सिरोही के आबू रोड में हैरान कर देने वाला यह घटनाक्रम सामने आया, जहां रेवदर के कांग्रेसी विधायक मोतीराम कोली ने राठौड़ से मुलाकात की। इसके बाद सियासत में यह चर्चा उठने लगी है कि क्या भाजपा फिर से किसी कांग्रेस के विधायक को झटकने की कोशिश में है? इस दौरान राठौड़ का कांग्रेसी विधायक को लेकर जो बयान सामने आया, वह तो कुछ ऐसा ही इशारा करता हुआ दिख रहा है। दरअसल, राठौड़ ने कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली पर चुटकी लेते हुए कहा था कि ‘यह बछड़ा कहीं गया नहीं, बस दूध पीकर वापस आएगा।‘ बता दें कि विधायक कोली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में ही शामिल थे।

क्या बीजेपी फिर से कांग्रेस विधायक को झटकने के प्रयास में?
दरअसल, बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ सिरोही जिले के दौरे पर थे। इस बीच राठौड़ आबू रोड पहुंचे, तो उनसे मिलने के लिए कांग्रेस के मौजूदा रेवदर विधायक मोतीलाल कोली भी पहुंच गए। उन्हें देखकर राठौड़ और कोली के बीच बातचीत होने के दौरान हंसी मजाक भी सामने आई। इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह ‘बछड़ा तो हमारा ही था, जो खूंटा तोड़कर भाग गया।’ इस पर बीजेपी के मदन राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘वह भाग नहीं गया, दूध पीकर वापस आएगा।‘ राठौड़ के इस बयान के बाद वहां मौजूद सभी नेता जमकर हंस पड़े। इधर, राठौड़ के इस बयान के बाद जमकर सियासी हलचल मचा दी है।

राठौड़ के बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर
आबू रोड जंक्शन पर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ और कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली के बीच मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं को दौर जोर पकड़ रहा है। मदन राठौड़ के ‘दूध पीकर वापस आने‘ के बयान के बाद जमकर चर्चा हो रही है कि क्या कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली को फिर से बीजेपी झटकने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर राजनीतिक जानकार अपने अपने मायने निकाल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसी विधायक मोतीराम कोली इससे पहले बीजेपी में थे, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं अब राठौड़ से मुलाकात के बाद फिर से कोली को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कौन हैं विधायक मोतीराम कोली?
बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली सियासत पर जमकर चर्चा में बने हुए हैं। मोतीराम कोली 2023 के विधानसभा चुनाव में रेवदर विधानसभा से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले उनके राजनीतिक जीवन के सफर की शुरुआत सरपंच, प्रधान जैसे जनप्रतिनिधियों के तौर पर हुई। इस दौरान कोली बीजेपी में भी सक्रिय रहे, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें बीजेपी के जगसीराम कोली के खिलाफ टिकट दिया, जहां उन्होंने जीत हासिल की।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...